×

हो जाइए तैयार: Xiaomi ला रहा ये धांसू स्मार्टफोन, 11 अगस्त को हो रहा लॉन्च

Xiaomi के नए स्मार्टफोन Mi 10 सीरीज के प्रीमियम मॉडल की लॉन्चिंग होगी। संभव है कि इसी ऑनलाइन इवेंट में नए स्मार्टफोन Mi 10 Ultra को लॉन्च किया जा सकता है।

Newstrack
Published on: 9 Aug 2020 10:03 AM GMT
हो जाइए तैयार: Xiaomi ला रहा ये धांसू स्मार्टफोन, 11 अगस्त को हो रहा लॉन्च
X
Xiaomi Mi 10 Ultra

नई दिल्ली: अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो ज़रा रुक जाइए। फोन लेने से पहले इस खबर को पढ़िए। क्योंकि ये खबर आपके लिए ही है जो देगी आपको एक बेहतर नए स्मार्टफोन के बारे में जानकारी। जी हां आपको बता दें कि स्मार्टफोन की सबसे बेहतर निर्माता कंपनी Xiaomi आने वाली 11 अगस्त को एक बड़ा इवेंट करने जा रही है। जिसमें Xiaomi के नए स्मार्टफोन Mi 10 सीरीज के प्रीमियम मॉडल की लॉन्चिंग होगी। संभव है कि इसी ऑनलाइन इवेंट में Xiaomi के नए स्मार्टफोन Mi 10 Ultra को लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi ला रहा शानदार स्मार्टफोन

Xiaomi वर्तमान समय में स्मार्टफोन की सबसे बेहतर कंपनियों में से एक है। जो आए दिन अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करती रहती है। जो लोगों को पसंद भी आ रहे हैं। इस इवेंट से पहले ऐसी खबरें थीं कि Mi 10 सीरीज के इस फोन को Mi 10 Pro Plus स्मार्टफोन के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अब कंपनी के को-फाउंडर Lei Jun ने कंफर्म कर दिया है कि इस डिवाइस को ग्लोबल मार्केट में Mi 10 Ultra के नाम से जाना जाएगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली: सरकारी स्कूलों में बेहतर रहा 10वीं का रिजल्ट, जानिए इसके पीछे की वजह

Xiomi Mi 10 Ultra Xiomi Mi 10 Ultra

इसकी जानकारी को Lei Jun ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर थी। इसके अलावा Jun ने ये भी कंफर्म किया कि चीन में इस डिवाइस को Mi 10 Ultra की बजाय Mi 10 Supreme के नाम से पेश किया जाएगा। फिलहाल नया स्मार्टफोन खरीदने वाले लोगों के पास एक शानदार मौका है एक शानदार और बेहतर स्मार्टफोन खरीदने का।

शानदार स्पेसीफिकेशन

Xiomi Mi 10 Ultra Xiomi Mi 10 Ultra

ये भी पढ़ें- अभिषाप बना वायरस: कभी भी खत्म नहीं होने वाला, सालों बाद सही होगा माहौल

वैसे तो Mi 10 Ultra को भी 11 अगस्त को ही लॉन्च किए जाने की योजना है। लेकिन इसके लॉन्चिंग से पहले ही Mi 10 Ultra के बारे में काफी जानकारी और इसके स्पेसीफिकेशन के डिटेल लीक हो गए हैं। अब अगर इन लीक हुई डिटेल पर यकीन करें तो इसके मुताबिक Mi 10 Ultra स्मार्टफोन ट्रांसपैरेंट ब्लैक कवर ऑप्शन में आएगा। वहीं इस स्मार्टफोन में 16GB रैम दी जा सकती है। जो 120x जूम के साथ आएगा। लीक जानकारी के ही अनुसार Mi 10 Ultra स्मार्टफोन सिरैमिक और ट्रांसपैरेंट्स पैक पैनल फिनिश के साथ आएगा। इसके साथ ही यूजर्स को Mi 10 Ultra स्मार्टफोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में मिलेगी।

Xiomi Mi 10 Ultra Xiomi Mi 10 Ultra

ये भी पढ़ें- चीन-पाक की टेंशन: ये प्रोजेक्ट भारत के लिए बड़ा खतरा, जल्द करना होगा कुछ

ये ऑप्शन सिरैमिक कलर ऑप्शन वाले Mi 10 Ultra में मिलेंगे। वहीं ट्रांसपैरेंट पैक फिनिश वाला स्मार्टफोन दो स्टोरेज 12GB रैम 156GB और 16GB 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। फोन में कैप्शूल शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसके टॉप-लेफ्ट में ब्लैक पैनल मिलेगा। जबकि फ्रंट में फ्लिप कवर दिया जाएगा, जिसमें नोटिफिकेशन जैसे टाइम और डेट को देखा जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर क्वॉड कैमरा दिया गया है। इसका मेन सेंसर 120x जूम के साथ आता है। इसके अलावा फोन में Snapdragon 865 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन को हाई-रिफ्रेश्ड रेट वाला डिस्पले दिया जा सकता है।

Newstrack

Newstrack

Next Story