×

Nokia के इस नॉर्मल मोबाइल में सपोर्ट करेगा एंड्रॉयड, मस्त है ये फोन

भारत में पहले के समय में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाली मोबाइल कंपनी नोकिया हुआ करती थी। अगर किसी को भी मोबाइल लेना होता था तो वो नोकिया ही लेता था।

Roshni Khan
Published on: 17 Feb 2020 6:27 AM GMT
Nokia के इस नॉर्मल मोबाइल में सपोर्ट करेगा एंड्रॉयड, मस्त है ये फोन
X

नई दिल्ली: भारत में पहले के समय में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाली मोबाइल कंपनी नोकिया हुआ करती थी। अगर किसी को भी मोबाइल लेना होता था तो वो नोकिया ही लेता था। लेकिन टाइम के साथ-साथ उसमें भी नए बदलाव आए हैं। अब नोकिया जल्द ही अपने नए बेसिक फोन्स लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी जल्द ही नोकिया 5.2, नोकिया 1.3 और नोकिया 8.2 लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ ही नोकिया अपनी स्मार्टवॉच भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी को हाल ही में TA-1212 मॉडल नंबर के साथ चाइनीज टेलिकॉम रेग्युलेटर TENAA का सर्टिफिकेशन भी मिल गया है।

ये भी पढ़ें:बसपा में तूफान: पार्टी के इस नेता ने दी आत्महत्या की धमकी, जानिए पूरा मामला

मोबाइल का वेट 88 ग्राम हो सकता है

एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी लंबे समय से अपने नए फोन्स पर काम कर रही है। वैसे तो इस मोबाइल की अभी तक कोई भी फोटो सामने नहीं आए हैं। डिजाइन के मामले में फोन Nokia 220 जैसा दिखाई देता है। ऐसा बताया जा रहा है कि मोबाइल का वेट 88 ग्राम हो सकता है। ये फोन 4जी सपोर्ट के साथ आ सकता है।

इस फोन का डिस्प्ले साइज 2.4 इंच हो सकता है। वहीं फोन का रेजॉलूशन 240x320 हो सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक मोबाइल में 06 MB का स्टोरेज और 08 MB रैम हो सकती है। नोकिया के इस बेसिक मोबाइल को नोकिया 220 4G का डाउनग्रेड वर्जन बताया जा रहा है। आपको बता दें कि नोकिया 220 4G में 24 MB इंटरनल स्टोरेज और 16 MB रैम दी गई है। फोन में 1200 MAH की बैटरी दी जा सकती है। फोन जल्द ही बाजार में लॉन्च हो सकता है।

ये भी पढ़ें:8 साल की बूढ़ी बच्ची: इस गंभीर बीमारी से लड़ते-लड़ते हो गई मौत

अगर नोकिया का ये keypad वाला फोन एंड्रॉयड सपोर्ट के साथ आता है तो ये दुनिया का पहला keypad वाला फोन होगा। अब तक ये देखा गया है कि एंड्रॉयड सिर्फ टच स्क्रीन डिवाइसेज को सपोर्ट करता है। जबकि keypad वाले फोन को KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट करता है। वैसे तो, फोन के बारे में अभी तक ऑफिशियली कुछ भी नहीं कहा गया है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story