×

Oppo का सबसे लाजवाब फोन: इस तारीख को हो रहा लॉन्च

चीनी कंपनी Oppo जल्द ही अपना नया Smartphone लॉन्च करने वाली है। कंपनी का नया Smartphone Oppo F15 16 जनवरी को भारत में लॉन्च होने जा रहा है।

Shreya
Published on: 3 Jan 2020 7:16 AM GMT
Oppo का सबसे लाजवाब फोन: इस तारीख को हो रहा लॉन्च
X
Oppo का सबसे लाजवाब फोन: इस तारीख को हो रहा लॉन्च

अगर आप फोन खरीदने की चाह में हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, चीनी कंपनी Oppo जल्द ही अपना नया Smartphone लॉन्च करने वाली है। कंपनी का नया Smartphone Oppo F15 16 जनवरी को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। इसकी जानकारी कंपनी ने इस फोन का एक टीजर रिलीज कर दिया है। Oppo ने Amazon पर Oppo F15 का एक टीजर रिलीज किया है।

Smartphone में होगा क्वॉड कैमरा सेटअप

कंपनी ने इस Smartphone की कुछ डिटेल्स भी साझा की है। Oppo के इस नए Smartphone में क्वॉड कैमरा सेटअप होगा। साथ ही कंपनी इस स्मार्टफोन को VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ दे रही है। इसके अलावा कंपनी ने बताया है कि, Oppo F15 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। इससे स्क्रीन को महज 0.32 सेकेंड्स में ही अनलॉक किया जा सकेगा। Oppo F15, Oppo F11 Pro और Oppo F9 Pro का अपग्रेड होगा।

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ मुस्लिम यूनीवर्सिटी में शांत नहीं हुआ सीएए का विरोध

Oppo F15 में मिलेगा 48MP का प्राइमरी कैमरा

Oppo के फोन अपने शानदार कैमरा फीचर के लिए मशहूर है। कंपनी Oppo F15 में AI सपोर्ट के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा भी दे रही है। ये प्राइमरी सेंसर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा। हालांकि अभी कंपनी ने फोन के बाकी कैमरों के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन में कंपनी 8GB तक रैम दे रही है।

मिलेगा VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 का सपोर्ट

Oppo F15 के बारे में कंपनी ने ये भी जानकारी साझा की है कि, इस फोन को केवल 5 मिनट चार्जिंग में लगाने के बाद आप 2 घंटे तक कॉलिंग कर सकते हैं। Oppo F15 में VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 का सपोर्ट दिया जा रहा है। भारत में ये स्मार्टफोन 16 जनवरी को लॉन्च हो रहा है।

यह भी पढ़ें: हिंदुत्व छवि वाली शिवसेना के बगावती सुर, खड़ी हुई जमात-ए-इस्लामी हिंद के साथ

Shreya

Shreya

Next Story