×

UC ब्राउज़र सर्वे: 18% को चाहिए फोन, तो 26% लोगों को पसंद आया कुछ और

कोरोना की वजह से पूरे देश भर में लॉकडाउन किया गया था। लेकिन माहौल को देखते हुए देश में अनलॉक किया गया था।

Roshni Khan
Published on: 14 Jun 2020 9:36 AM GMT
UC ब्राउज़र सर्वे: 18% को चाहिए फोन, तो 26% लोगों को पसंद आया कुछ और
X

नई दिल्ली: कोरोना की वजह से पूरे देश भर में लॉकडाउन किया गया था। लेकिन माहौल को देखते हुए देश में अनलॉक किया गया था। इसी को देखते हुए यूसी ब्राउजर ने अनलॉक-1 के उपर ऑनलाइन सर्वे किया, जिसमें कुछ खास बातें पता चली हैं। जिस में 26 फीसदी लोगों ने कहा कि वो खुश रहने के लिए पूरी कोशिश करेंगे, जबकि वहीं 18% लोगों ने कहा कि वो नया मोबाइल खरीदना चाहते हैं। इतना ही नहीं 10 प्रतिशत लोगों ने ये भी कहा कि लॉकडाउन खत्म होते ही सबसे पहले मोमोज खाएंगे।

ये भी पढ़ें:केजरीवाल का ट्वीट-सार्थक रही केंद्र के साथ बैठक, मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ेंगे

बहुत सी में भाषाओं सर्वे

आपको बता दें कि यूसी ब्राउजर ने अनलॉक 1 से पहले लोगों से पूछा था कि लॉकडाउन खत्म होते ही वो क्या करेंगे। तो इस सर्वे में देश के बहुत से लोगों ने भाग लिया। इस सर्वे में 17,888 लोगों ने अपनी-अपनी राय दी। इसमें बहुत से सवाल पूछे गए थे। उसके साथ ही ये सवाल कई भाषाओं में पूछे गए थे। ताकि इस वजह से लोग अलग-अलग विकल्प भी ले सकते थे। ये सर्वे 2 से 11 जून के बीच कराए गए।

गजब के मिले जवाब

ये सर्वे तमिल भाषा में हुआ जिसमें 20 प्रतिशत लोगों ने कहा कि, वो लॉकडाउन खुलते ही अपने-अपने काम पर लौटना चाहते हैं, तो वहीं गुजरात के 31% लोग जीवन में खुश रहना चाहते हैं। लोगों ने सर्वे में ये भी कहा कि वो अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के साथ डांस करना चाहते हैं। और तो और लोगों ने फ्री में फिल्म देखने की भी अपनी इच्छा बताई।

ये भी पढ़ें:एक और अनामिका शुक्ला: रिश्तेदारों पर लगाया फर्जीवाड़ा, लगा ये आरोप

सबकी अपनी-अपनी राय

इस सर्वे के अंदर बहुत से सवाल भी पूछे गए। जिसमें 57% लोगों ने कहा कि वो घर से काम करना चाहते हैं। इस सवाल का जवाब देने के लिए लगभग 5 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। 68% लोग लॉकडाउन को खोलने के पक्ष में नहीं थे। इस सवाल का जवाब देने के लिए 13249 लोगों ने हिस्सा लिया। तो वहीं 70 फीसदी लोगों ने कहा कि घर से निकलते वक्त मास्क और सैनिटाइजर जरूरी है। वहीं इस जवाब देने के लिए 6662 लोगों ने पार्ट लिया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story