×

Gujarat Election Results 2022: गुजरात में BJP की प्रचंड जीत, कांग्रेस-AAP साफ..12 दिसंबर को शपथ ग्रहण

Gujarat Election Results 2022: गुजरात में बीजेपी की प्रचंड जीत देखने को मिली है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है। 12 दिसंबर को सीएम भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण होगा।

aman
Written By aman
Published on: 8 Dec 2022 10:56 AM GMT (Updated on: 8 Dec 2022 12:22 PM GMT)
Gujarat Election Results 2022 Live Updates:
X

Gujarat Election Results 2022 Live Updates: (Social Media)

Gujarat Election Results 2022: गुजरात की सत्ता में 27 वर्षों से काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज (08 दिसंबर) को इतिहास रच दिया। राज्य में एक बार फिर बीजेपी की वापसी हुई है। बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ अपनी बादशाहत कायम रखी। इस जीत के साथ बीजेपी ने कई रिकॉर्ड भी बनाए। रुझानों से ही उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही नाचते-गाते दिखे। बहुमत मिलता देख सीएम भी पार्टी दफ्तर पहुंचे और जश्न में शरीक हुए। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अब तक का सबसे ख़राब प्रदर्शन किया। AAP से भी जिस तरह की उम्मीदें थी वैसा परिणामों में नहीं दिखा।

गुजरात की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की बात को सच कर दिखाया। पीएम ने चुनावी रैलियों के दौरान अपील की थी कि वो चाहते हैं कि नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ें। आज ये बात सच साबित हुई। भूपेंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में बीजेपी ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। रुझानों में बीजेपी 157 सीटों पर आगे चल रही है। गुजरात में किसी भी पार्टी का ये अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इससे पहले, 1985 में कांग्रेस नीत सरकार ने 149 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, साल 2002 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 127 सीटों पर जीत पायी थी।

Live Updates

  • 8 Dec 2022 12:22 PM GMT

    पीएम मोदी ने कहा- 'थैंक यू गुजरात' 


  • 8 Dec 2022 10:34 AM GMT

    सीएम भूपेंद्र बोले- मना रहे जीत का जश्न

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'वो गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मना रहे हैं।' चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, भाजपा ने 79 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, राज्य की कुल 182 सीटों में से 79 पर आगे चल रही है।

  • 8 Dec 2022 10:28 AM GMT

    अल्पेश ठाकोर ने कहा- ये बंपर जीत

    गांधीनगर दक्षिण सीट (Gandhinagar South Seat) से बीजेपी उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर ने कहा, 'बीजेपी ने गुजरात का विकास किया है। हम गुजरात के लोगों की सेवा आगे भी करते रहेंगे। यह बंपर जीत है।हमने पहले भी कहा था, हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।'

  • 8 Dec 2022 10:26 AM GMT

    AAP और AIMIM ने काटे कांग्रेस के वोट- प्रदेश अध्यक्ष का आरोप

    गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष ने पार्टी की करारी हार पर कहा, 'ये सच है कि AAP और ओवैसी की पार्टी AIMIM ने कांग्रेस के वोट कटने के कारणों में से एक रहे। उन्होंने कहा, कमियों का विश्लेषण करने के लिए हम जल्द ही बैठक करेंगे। उम्मीद है कि अगली सरकार अपने वादों को पूरा करेगी।' 

  • 8 Dec 2022 10:22 AM GMT



  • 8 Dec 2022 10:19 AM GMT

    गुजरात कांग्रेस प्रभारी ने दिया पद से इस्तीफा

    गुजरात में बीजेपी से करारी झेलने के बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस राज्य प्रभारी रघु शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया।

  • 8 Dec 2022 10:18 AM GMT

    CM भूपेंद्र पटेल 1.92 लाख मतों से जीते

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया सीट से करीब 1.92 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की। 

  • 8 Dec 2022 9:11 AM GMT

    CM भूपेंद्र पटेल- जनता का आभार, जनता का BJP पर अटूट भरोसा

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात चुनाव में बड़ी जीत पर जनता का आभार जताया। बोले, 'गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है। यहां की जनता ने मन बना लिया है, कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को आगे भी जारी रखेंगे। यहां के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है।'

  • 8 Dec 2022 8:59 AM GMT

    नरोदा से बीजेपी प्रत्याशी जीतीं

    नरोदा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पायल कुकरानी ने जीत हासिल की।

  • 8 Dec 2022 8:41 AM GMT

    गुजरात में बीजेपी 159 सीटों पर हुई आगे

    गुजरात में बीजेपी 159 सीटों पर आगे हो गई है। वहीं, कांग्रेस 15 सीटों पर, AAP 5 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story