×

Gujarat Election Results 2022: गुजरात में BJP की प्रचंड जीत, कांग्रेस-AAP साफ..12 दिसंबर को शपथ ग्रहण

Gujarat Election Results 2022: गुजरात में बीजेपी की प्रचंड जीत देखने को मिली है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है। 12 दिसंबर को सीएम भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण होगा।

aman
Written By aman
Published on: 8 Dec 2022 10:56 AM GMT (Updated on: 8 Dec 2022 12:22 PM GMT)

Gujarat Election Results 2022: गुजरात की सत्ता में 27 वर्षों से काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज (08 दिसंबर) को इतिहास रच दिया। राज्य में एक बार फिर बीजेपी की वापसी हुई है। बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ अपनी बादशाहत कायम रखी। इस जीत के साथ बीजेपी ने कई रिकॉर्ड भी बनाए। रुझानों से ही उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही नाचते-गाते दिखे। बहुमत मिलता देख सीएम भी पार्टी दफ्तर पहुंचे और जश्न में शरीक हुए। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अब तक का सबसे ख़राब प्रदर्शन किया। AAP से भी जिस तरह की उम्मीदें थी वैसा परिणामों में नहीं दिखा।

गुजरात की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की बात को सच कर दिखाया। पीएम ने चुनावी रैलियों के दौरान अपील की थी कि वो चाहते हैं कि नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ें। आज ये बात सच साबित हुई। भूपेंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में बीजेपी ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। रुझानों में बीजेपी 157 सीटों पर आगे चल रही है। गुजरात में किसी भी पार्टी का ये अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इससे पहले, 1985 में कांग्रेस नीत सरकार ने 149 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, साल 2002 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 127 सीटों पर जीत पायी थी।

Live Updates

  • 8 Dec 2022 8:11 AM GMT

    12 को शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, PM मोदी-शाह होंगे शामिल

    गुजरात में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।  

  • 8 Dec 2022 7:35 AM GMT

    विजय रूपाणी बोले- गुजरात में लगातार 7वीं बार, बीजेपी सरकार

    गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी (Former Gujarat CM Vijay Rupani) ने राज्य में बीजेपी ऐतिहासिक जीत पर कहा, 'गुजरात में लगातार 7वीं बार और 32 साल तक बीजेपी सरकार रहने वाली है। उन्होंने कहा, जनता ने हम पर भरोसा जताया है। ये बहुत बड़ी बात है। रुपाणी ने आगे कहा, बीजेपी राज्य में 150 से ज्यादा सीटें जीत रही है। ऐसा अब से पहले कभी नहीं हुआ।' 

  • 8 Dec 2022 7:21 AM GMT

    CM पटेल और बीजेपी अध्यक्ष हुए जश्न में शामिल

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने मिठाई खाकर जश्न मनाया। बीजेपी #GujaratAssemblyPolls में बंपर जीत की तरफ बढ़ रही है। मुख्यमंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्र घाटलोडिया से 1,07,960 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

  • 8 Dec 2022 7:06 AM GMT

    जिग्नेश मेवाणी चल रहे पीछे

    जिग्नेश मेवाणी अपनी सीट पर प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। 

  • 8 Dec 2022 7:03 AM GMT

    गुजरात के कुछ चर्चित उम्मीदवार:

    - सीएम भूपेंद्र पटेल (CM Bhupendra Patel)- 79,037 वोट से आगे चल रहे हैं।

    - रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) - 19,820 वोट से आगे

    - हार्दिक पटेल (Hardik Patel) - 19,702 वोट से आगे

    - अल्पेश ठाकोर (Alpesh Thakor)- 13,181 वोट से आगे

    - हर्ष सांघवी (Harsh Shanghvi) - 62,124 वोट से आगे

    - पायल कुलकर्णी (Payal Kulkarni) - 28,618 वोट से आगे

    - कांतिलाल (Kantilal) मोरबी से - 25,550 वोट से आगे

  • 8 Dec 2022 6:53 AM GMT

    Gujarat: 10 या 11 दिसंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण

    गुजरात में नई सरकार के गठन को लेकर जानकारियां सामने आ रही हैं। शपथ ग्रहण समारोह 10 या 11 दिसंबर को हो सकते हैं। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के शामिल होने की भी चर्चा है। फिलहाल, बीजेपी गुजरात चुनाव में लगातार सीटें जीत रही है। अभी वो 150 सीटों पर आगे है।

  • 8 Dec 2022 6:46 AM GMT

    AAP के CM फेस इसुदान गढ़वी 6000 मतों से पीछे

    गुजरात विधानसभा चुनाव में AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया निर्वाचन क्षेत्र से करीब 6000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। हालांकि, अभी वोटों की गिनती चल रही है।

  • 8 Dec 2022 6:43 AM GMT

    रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा और हार्दिक आगे  

    जामनगर उत्तर सीट से बीजेपी उम्मीदवार और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा आगे चल रही हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के करसनभाई करमुर को 19,820 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। वहीं, हार्दिक पटेल भी विरमगाम सीट से आगे चल रहे हैं।

  • 8 Dec 2022 6:40 AM GMT

    गुजरात में हार पर कांग्रेस का बड़ा बयान

    गुजरात विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने कहा, 'पार्टी ने कई क्षेत्रों में अच्छे रिजल्ट देखे, लेकिन अन्य में नहीं। हम ये देखने का प्रयास करेंगे कि, जहां परिणाम अच्छे हैं, वहां कैसे स्थिति में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने कहा, जहां उम्मीद के अनुसार नहीं है, वहां क्या किया जा सकता है।'

  • 8 Dec 2022 6:35 AM GMT

    केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की PM मोदी की तारीफ

    गुजरात चुनावों के नतीजों के बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री मोदी की तरफ की। उन्होंने कहा, 'बीजेपी विकास की राजनीति में भरोसा रखती है। हमारे प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करते हैं। मैं समझता हूं कि गुजरात रुझान पीएम नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story