TRENDING TAGS :
Gujarat Election Results 2022: गुजरात में BJP की प्रचंड जीत, कांग्रेस-AAP साफ..12 दिसंबर को शपथ ग्रहण
Gujarat Election Results 2022: गुजरात में बीजेपी की प्रचंड जीत देखने को मिली है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया है। 12 दिसंबर को सीएम भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण होगा।
Gujarat Election Results 2022: गुजरात की सत्ता में 27 वर्षों से काबिज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज (08 दिसंबर) को इतिहास रच दिया। राज्य में एक बार फिर बीजेपी की वापसी हुई है। बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ अपनी बादशाहत कायम रखी। इस जीत के साथ बीजेपी ने कई रिकॉर्ड भी बनाए। रुझानों से ही उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही नाचते-गाते दिखे। बहुमत मिलता देख सीएम भी पार्टी दफ्तर पहुंचे और जश्न में शरीक हुए। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने अब तक का सबसे ख़राब प्रदर्शन किया। AAP से भी जिस तरह की उम्मीदें थी वैसा परिणामों में नहीं दिखा।
गुजरात की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की बात को सच कर दिखाया। पीएम ने चुनावी रैलियों के दौरान अपील की थी कि वो चाहते हैं कि नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ें। आज ये बात सच साबित हुई। भूपेंद्र भाई पटेल के नेतृत्व में बीजेपी ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। रुझानों में बीजेपी 157 सीटों पर आगे चल रही है। गुजरात में किसी भी पार्टी का ये अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इससे पहले, 1985 में कांग्रेस नीत सरकार ने 149 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, साल 2002 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 127 सीटों पर जीत पायी थी।
Live Updates
- 8 Dec 2022 8:46 AM IST
'बीजेपी पिछले रिकॉर्ड तोड़ेगी'
सूरत पश्चिम से बीजेपी उम्मीदवार पूर्णेश मोदी ने कहा, 'बीजेपी पिछले रिकॉर्ड तोड़ेगी। भाजपा को इस बार अधिकतम सीटें हासिल होगी। हमारे सभी प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों से भारी अंतर से जीतेंगे। भाजपा की भारी जीत पक्की है।'
- 8 Dec 2022 8:40 AM IST
कांग्रेस प्रत्याशी बाबूजी ठाकोर ने कहा- हम बहुमत से जीतेंगे
मनसा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बाबूजी ठाकोर (Congress candidate Babuji Thakor) ने कहा, कि 'आज मतगणना हो रही है। जनता के आशीष से हम बहुमत से जीतेंगे। बता दें, इस समय वोटों की गिनती जारी है।
- 8 Dec 2022 8:35 AM IST
गुजरात में बीजेपी की वापसी के संकेत
गुजरात विधानसभा के शुरुआती रुझानों में बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी करती दिख रही है। इस समय मतों की गिनती जारी है। बीजेपी 123 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
- 8 Dec 2022 8:32 AM IST
क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा आगे
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ (Jamnagar North) सीट से आगे चल रही हैं।
- 8 Dec 2022 8:27 AM IST
रुझानों में बीजेपी की सुनामी, बीजेपी 105 सीटों पर आगे
बीजेपी इस वक्त गुजरात विधानसभा चुनाव में 105 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा, कांग्रेस 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, AAP का बुरा हाल है। आप सिर्फ 3 सीटों पर आगे है।
- 8 Dec 2022 8:21 AM IST
भाजपा 60 सीटों पर आगे, कांग्रेस 20 पर
गुजरात विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती में बीजेपी बहुत तेजी से आगे निकलती जा रही है। बीजेपी इस समय 60 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, कांग्रेस 20 सीटों पर आगे है। वहीं, आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर आगे है।
- 8 Dec 2022 8:16 AM IST
बीजेपी 30 सीटों पर आगे, 8 सीटों पर कांग्रेस
गुजरात विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती 15 मिनट के रुझानों में सत्ताधारी बीजेपी 30 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी इस वक़्त 8 सीटों पर आगे है। आम आदमी पार्टी (AAP) 2 सीटों पर आगे है।
- 8 Dec 2022 8:11 AM IST
पोस्टल बैलेट की गिनती जारी, पहला रुझान BJP के पक्ष में
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है। पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में जाती दिख रही है।
- 8 Dec 2022 8:07 AM IST
गुजरात चुनाव के मतों की गिनती शुरू
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। गुजरात विधानसभा के 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुए थे। 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग हुई थी।
- 8 Dec 2022 8:03 AM IST
हार्दिक का दावा, बीजेपी जीतेगी 135 से 145 सीट
गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। उससे पहले, वीरमगाम से बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल (BJP candidate Hardik Patel) ने बड़ा दावा किया। हार्दिक ने कहा, है कि 'बीजेपी 135 से 145 सीटें जीतेगी। हम निश्चित रूप से सरकार बनाने जा रहे हैं।'