×

Gujarat News: अरवल्ली में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से चार मजदूर जिंदा जले

Gujarat News: गुजरात के अरवल्ली में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है। इसमें चार मजदूर जिंदा जल गए हैं।

Snigdha Singh
Published on: 20 April 2023 5:52 PM GMT (Updated on: 20 April 2023 7:34 PM GMT)
Gujarat News: अरवल्ली में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से चार मजदूर जिंदा जले
X
(Symbolic Image: Social Media)

Gujarat Fire News: गुजरात के अरावली जिले में आज यानी गुरुवार को शाम के वक्त पटाखों के एक गोदाम में आग लग गई। मोडासा कस्बे के पास एक गोदाम में भीषण आग लगने से कम से कम चार मजदूरों की जलकर मौत हो गई। अरावली के पुलिस अधीक्षक संजय खरात ने बताया कि घटनास्थल से चार मजदूरों के जले हुए शव बरामद किए गए हैं और आग बुझाने के लिए बचाव अभियान जारी है। अरावली जिले के एसपी संजय खरात ने कहा, "अरावली जिले में एक पटाखा कंपनी में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। हालांकि हमें जानकारी मिली है कि केवल चार लोग अंदर थे, फिर भी बचाव अभियान जारी है।"

घटना स्थल पर बचाव अभियान जारी

अग्निशमन अधिकारी दिग्विजय सिंह गढ़वी ने बताया कि "भयंकर आग लगने की सूचना मिलने के बाद हमारी स्टाफ तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। आग बुझाने का काम जारी है।" स्थानीय दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने की एक बड़ी घटना की जानकारी मिली थी और गांधीनगर और हिम्मतनगर नगरपालिकाओं की टीमों की मदद से बचाव अभियान चल रहा था। उन्होंने कहा, "आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।" आस-पास के इलाकों में धुएं का घना बादल फैल गया और दुर्घटनाओं से बचने के लिए अधिकारियों को सड़क पर यातायात अवरुद्ध करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story