×

Gujarat News: अहमदाबाद में AAP के 8 कार्यकर्ता गिरफ्तार, पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने का है आरोप

Gujarat News: दिल्ली की तर्ज पर AAP कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में भी ‘मोदी हटाओ-देश बचाओ’ के पोस्टर लगाए। जिसके बाद अमहदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच हरकत में आ गई। पुलिस ने सरकारी संपत्तियों को नुकसाने पहुंचने के आरोप में आम आदमी पार्टी के 8 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 31 March 2023 3:33 PM GMT
Gujarat News: अहमदाबाद में AAP के 8 कार्यकर्ता गिरफ्तार, पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने का है आरोप
X

Gujarat News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मोदी विरोधी पोस्टर को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में शुरू हुई जंग अब गुजरात तक पहुंच चुकी है। दिल्ली की तर्ज पर AAP कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में भी ‘मोदी हटाओ-देश बचाओ’ के पोस्टर लगाए। जिसके बाद अमहदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच हरकत में आ गई। पुलिस ने सरकारी संपत्तियों को नुकसाने पहुंचने के आरोप में आम आदमी पार्टी के 8 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की आप की ओर से तीखी आलोचना की गई है।

दरअसल, अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी विरोधी पोस्टर उस कैंपेन के तहत लगाया, जिसे पिछले दिनों दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने लॉन्च किया था। इस कैंपेन का नाम ही दिया गया है ‘मोदी हटाओ-देश बचाओ’। दिल्ली में भी इस तरह के पोस्टर लगाने पर बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां हुई थीं।

गुरूवार को लगाए गए थे पोस्टर

अमहदाबाद क्राइम ब्रांच की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 8 लोगों को शहर के मणिनगर, वटवा, नारोल, इनसपुर और वडज जैसी इलाकों में ‘मोदी हटाओ-देश बचाओ’ के पोस्टर लगाकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि गिरफ्तार आठों लोग आम आदमी पार्टी से संबंधित है और इन्होंने गुरूवार को पोस्टर लगाया था।
पुलिस ने विभिन्न थानों में इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के बाद गुरूवार देर रात इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है वो हैं – बिपिन शर्मा, अजय चौहान, परेश तुलसियानी, अरविंद चौहान, नटवर ठाकोर, जीवन माहेश्वरी, जतिन पटेल और कुलदीप भट्ट हैं।

आप बोली – बीजेपी तानाशाही पर उतरी

पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विधानसभा चुनाव में पार्टी के सीएम कैंडिडेट और वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। भाजपा तानाशाही कर रही है। ये गिरफ्तारियां दिखाती हैं कि बीजेपी डरी हुई है।
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया था। गुजरात में पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। चुनाव परिणाम पार्टी को 5 सीटों पर सफलता मिली। ये गुजरात में पार्टी की पहली जीत है। दिल्ली, पंजाब, गोवा के बाद गुजरात चौथा राज्य है, जहां के विधानसभा में आम आदमी पार्टी पहुंच चुकी है।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story