×

UP Nikay Chunav 2023: बारिश ने खोली नगर में विकास की पोल, बसपा उम्मीदवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर पूछा कहां हुआ विकास

UP Nikay Chunav 2023: 4 मई को नगर निकाय चुनाव हरदोई में होना है।सभी प्रत्याशियों ने जनता को लुभाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। हालांकि इस बार क्षेत्र की जनता द्वारा कई पुराने प्रत्याशियों से नाराजगी व्यक्त की है।

Pulkit Sharma
Published on: 4 May 2023 12:05 AM GMT (Updated on: 4 May 2023 12:05 AM GMT)
UP Nikay Chunav 2023: बारिश ने खोली नगर में विकास की पोल, बसपा उम्मीदवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर पूछा कहां हुआ विकास
X
बारिश ने खोली नगर में विकास की पोल: Photo- Newstrack

Hardoi News: 4 मई को नगर निकाय चुनाव हरदोई में होना है।सभी प्रत्याशियों ने जनता को लुभाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। हालांकि इस बार क्षेत्र की जनता द्वारा कई पुराने प्रत्याशियों से नाराजगी व्यक्त की है। हरदोई नगर पालिका से भाजपा के उम्मीदवार सुख सागर मिश्रा को लेकर लोगों की नाराजगी जगजाहिर है। चुनाव से ठीक पूर्व इंद्रदेव ने भी भाजपा उम्मीदवार के कार्यों को क्षेत्र की जनता के सामने रख दिया है।शहर में आज दोपहर एक घंटा हुई झमाझम बारिश ने शहर में जल निकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी है।शहर के पॉश कॉलोनी कहे जाने वाले आवास विकास व बड़े चैराहे,रेलवे गंज की सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।

बारिश के चलते हुए जलभराव से लोगों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। लोग नाली के गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर है।बारिश से हुए जलभराव के बाद भाजपा उम्मीदवार द्वारा नगर पालिका हरदोई में किए गए विकास कार्य जनता की आंखों के सामने नजर आ रहे हैं।शहर की सड़कों पर जलभराव हो या लोगों की समस्या हो साथ ही नगर निकाय चुनाव भी हो ऐसे में राजनीतिक दल निशाना साधने में पीछे नहीं रह सकते।

बसपा के उम्मीदवार दीपांशु मिश्रा ने सोशल मीडिया पर भाजपा उम्मीदवार सुखसागर मिश्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव की स्थिति है।ऐसे में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष हरदोई बताएं कि 5 सालों में उनके द्वारा क्या विकास किया गया।4 मई को मतदान होना है ऐसे में लोगों के सामने नगर पालिका हरदोई कितना विकास किस पालिका अध्यक्ष द्वारा कराया गया है वह स्पष्ट है।

बसपा उम्मीदवार ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर बोला हमला

बसपा उम्मीदवार दीपांशु मिश्रा ने सोशल मीडिया पर शहर के आवास विकास जो कि पॉश इलाकों में शामिल है और शहर के ही बड़े चैराहे की एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।दीपांशु मिश्रा ने कहा कि बीते 5 वर्षों में कोई भी विकास कार्य क्षेत्र में नहीं हुआ है उसका यह जीता जागता यह एक सबूत है। भाजपा उम्मीदवार के सारे दावे खोखले है।भाजपा उम्मीदवार द्वारा महज जनता को छलने का कार्य किया गया है।इस बार भी नगरपालिका हरदोई के चुनाव में जो वादे नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे हैं वह भी लोगों के लिए सफेद हाथी ही साबित होंगे

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story