×

Up Nikay Chunav Voting 2023: पिंक बूथ पर महिलाएं शान से कर रहीं मतदान, सब है गुलाबी, लेडीज के हाथ में है कमान

Up Nikay Chunav: नगर निकाय में बनने वाले पिंक बूथों की पूरी कमान केवल महिलाओं के हाथ में होगी। हरदोई जिले में इसकी तैयारी जोर-शोर से हुई।

Pulkit Sharma
Published on: 4 May 2023 1:49 PM GMT
Up Nikay Chunav Voting 2023: पिंक बूथ पर महिलाएं शान से कर रहीं मतदान, सब है गुलाबी, लेडीज के हाथ में है कमान
X
Pink Booth (Image: Newstrack)

Hardoi News: नारी सशक्तीकरण का नारा बुलंद करने और महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के मकसद से राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव में पिंक बूथ बनाने के निर्देश दिए थे। आयोग ने कहा कि हर नगर निकाय क्षेत्र में पिंक बूथ बनाए जाएं। इन बूथों पर भव्य सजावट की जाए। नगर निकाय में बनने वाले पिंक बूथों की पूरी कमान केवल महिलाओं के हाथ में होगी। हरदोई जिले में इसकी तैयारी जोर-शोर से हुई। सजे-धजे पिंक बूथ तैयार हैं। जहां महिलाएं मतदान करने पहुंच रही हैं।

महिला कर्मचारियों की तैनाती

महिलाओं ने हर क्षेत्र में परचम लहराया है, लेकिन राजनीति में उनकी भागीदारी काफी कम रही है। कई बार देखा गया है कि खेती और घरों के कामकाज में उलझी महिलाएं मतदान से भी बचती हैं। तमाम महिलाएं लोकतंत्र में अपने मत का मूल्य ही नहीं समझ पाती हैं। चुनाव आयोग ने महिलाओं में मतदान के प्रति जनजागरूक करने के उद्देश्य से ही पिंक बूथों का निर्माण शुरू कराया। नगर पालिका क्षेत्र में पिंक बूथ बनाए गए हैं।

इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय के साथ अन्य सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। पिंक बूथों पर लोगों को आकर्षित करने के लिए भव्य सजावट की गई है। सजावट में जो भी सामान प्रयोग किया जाएगा, वह गुलाबी रंग का ही है, जिससे ये बूथ अलग ही दिख रहे हैं। यहां पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान कार्मिक तक सभी महिला कर्मचारी ही लगी हुई है।

गुलाबी रंग से हुई है साज-सज्जा

इन पिंक बूथों में महिलाओं के लिए अलग से इंतजाम किए गए है। पिंक कलर का टेंट है, पिंक कलर की कुर्सियां भी हैं। मतदान के लिए आने पर महिलाएं कुर्सियों पर बैठेंगी। इसके अलावा मेज, पेयजल बच्चों के खेलने के लिए झूले आदि की भी व्यवस्था की गई है। पिंक बूथ के लिए उन्हीं स्कूलों को चिह्नित किया गया था, जहां शौचालय व पेयजल की सुविधा है।

Pulkit Sharma

Pulkit Sharma

Next Story