×

Aaj Ka Itihas: आज ही के दिन 1504 में गुरु अंगद देव सिक्खों के दूसरे गुरु का हुआ था जन्म

Aaj Ka Itihas: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 31 March 2023 12:50 PM IST
Aaj Ka Itihas: आज ही के दिन 1504 में गुरु अंगद देव सिक्खों के दूसरे गुरु का हुआ था जन्म
X
Aaj Ka Itihas (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 31 March 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 31 मार्च से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 31 मार्च के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 31 मार्च के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 31 मार्च को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 31 मार्च के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 31 मार्च को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 31 मार्च के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 31 मार्च को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

31 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1959- 14 वें दलाई लामा, तेनज़िन ग्यातसो, भारत की सीमा पार करी और राजनीतिक में शरण ली।
1997 - वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
1998 - भारत और चीन इंटर गवर्नमेंटल कांफ़्रेस आन कल्चरल पॉलिसीज के लिए गठित यूनेस्को की मसौदा समिति के सदस्य निर्वाचित।
2000 - 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा, अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।
2005 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
2007 - विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।
2008 - कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का 'व्यास सम्मान' देने की घोषणा की गई। रेवती मेनन को 'दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007' प्रदान किया गया।
पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
2011- जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक़ भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई है। दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है।

31 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1504 - गुरु अंगद देव, सिक्खों के दूसरे गुरु का जन्म हुआ।
1865 - आनंदी गोपाल जोशी - भारत की प्रथम महिला डॉक्टर का जन्म हुआ।
1860 - रमा शंकर व्यास - हिन्दी के उत्कृष्ट लेखकों में से एकका जन्म हुआ।
1938 - शीला दीक्षित - भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।
1945 - मीरा कुमार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष का जन्म हुआ।
1941 - पी. जे. कुरियन - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ का जन्म हुआ।
1987 - कोनेरू हंपी, भारतीय ग्रैंडमास्टर शतरंज का जन्म हुआ।
1934 - कमला दास - अंग्रेज़ी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका का जन्म हुआ।
1912 - राजेंद्र नारायण सिंह देव - उड़ीसा राज्य के 6वें मुख्यमंत्री रहे थे का जन्म हुआ।

31 मार्च को हुए निधन

1930 - श्यामजी कृष्ण वर्मा, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक का निधन हुआ।
1931 - पूर्णसिंह - भारत के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक का निधन हुआ।
1972 - मीना कुमारी, भारतीय अभिनेत्री का निधन हुआ।
2002 - मोतुरु उदयन, भारतीय महिला कार्यकर्ता का निधन हुआ।
2009 - रॉल अलफोन्सिन - अर्जेंटीना के राष्ट्रपति का निधन हुआ।



Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story