Achchhi Neend Ke Upay: रात में करवटें बदलते रह जाते हैं आप, अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये 10 तरीके

Behtar Neend Ke Liye Kya Karen: अगर आप नियमित रूप से पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो इससे कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन तरीकों को अपनाकर नींद बेहतर बना सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 4 Aug 2024 9:30 AM GMT
Achchhi Neend Ke Upay: रात में करवटें बदलते रह जाते हैं आप, अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये 10 तरीके
X

Better Sleep (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Behtar Neend Ke Upay: आज के समय में लोगों में अनिद्रा (Insomnia) की समस्या काफी तेजी से बढ़ी है। बड़ी उम्र से लेकर युवाओं में यह तकलीफ देखी जा रही है। पूरी तरह से स्वस्थ रहने के लिए अच्छी नींद भी बहुत जरूरी है। यह मस्तिष्क के प्रदर्शन, मूड और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार है। एक-दो दिन स्लीप साइकिल बिगड़ने से कुछ ज्यादा असर आपकी बॉडी पर नहीं दिखाई देता है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो इससे कई सारी बीमारियों और विकारों का खतरा बढ़ जाता है। इनमें हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, मोटापा और Dementia जैसे रोग शामिल हैं।

पर्याप्त नींद न लेने से होने वाले नुकसान (Neend Na Aane Ke Nuksan)

आज की जनेरेशन में लोग देर रात जागकर, भले ही उन्हें सुबह स्कूल, कॉलेज या ऑफिस ही क्यों न जाना हो, फोन, टीवी या अपने फेवरेट शोज देख रहते हैं। ऐसे में डेली पर्याप्त नींद न लेगेने वाले लोगों को इससे होने वाले नुकसानों के बारे में भी भलीभांति पता होना चाहिए। आइए जानते हैं रोजाना पर्याप्त नींद न लेने से होने वाले नुकसान के बारे में।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- हाई ब्लड प्रेशर का बढ़ता है खतरा

2- हृदय रोग होने के चांसेस हैं ज्यादा

3- टाइप 2 मधुमेह का खतरा बढ़ता है

4- मोटापा से हो सकते हैं ग्रसित

5- याददाश्त की समस्या

6- मनोदशा और व्याकुलता

7- सतर्कता की कमी

8- थकान और ऊर्जा की कमी

9- मूड में बदलाव

10- मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये तरीके (10 Tips To Improve Sleep Quality)

ऊपर बताई गई समस्याओं के अलावा बॉडी अन्य कई तरह से बेकार नींद से प्रभावित होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप आज से ही अपनी स्लीप साइकिल सुधारने में लग जाएं। वैसे, नींद न आने की समस्या की कई वजहें हो सकती हैं। कोई बीमारी या दर्द, तनाव, अधिक थकान समेत अन्य वजहें इनमें शामिल हैं। लेकिन आप कुछ तरीकों को अपनाकर अपनी नींद को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं उन 10 तरीकों के बारे में।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- नियमित व्यायाम और मेडिटेशन का अभ्यास करें।

2- तनाव से दूर रहें। तनाव होने की स्थिति में अपनी पसंदीदा चीजों को करने में मन लगाएं या फैमिली व दोस्तों से बात करें।

3- आरामदायक बिस्तर पर सोएं। बिस्तर भी अच्छी नींद में अहम भूमिका निभाती है।

4- सोने से पहले अपने बिस्तर पर फैली चीजों को हटाकर साफ कर लें। गंदे बिस्तर पर सोने से भी नींद आने में समस्या होती है।

5- सोने और जागने का समय निर्धारित करें।

6- अगर आपको नींद आने में समस्या होती है तो किसी ऐसी जगह को चुनें, जहां पर शोर शराबा और चहल-पहल कम हो।

7- रात में सोने से पहले कैफीन युक्त चीजें या फिर ऐसी चीजों का सेवन करने से बचें, जिससे नींद आने में समस्या होती है।

8- धूम्रपान करने वालों को नींद आने में अधिक समय लगता है। ऐसे में इस आदत को छोड़ दें।

9- सोने से पहले गर्म या नॉर्मल पानी से नहा लें या फिर हाथ-पैर को अच्छे से धोएं। साथ ही शांत संगीत सुनें। मन और शरीर को आराम देने वाले व्यायाम करें।

10- अगर आपको अगले दिन की चिंता की वजह से नींद नहीं आती तो सोने से पहले ही इसके लिए योजना तैयार कर लें। ताकि बिस्तर पर इन सभी ख्याल से बच पाएं।

नोट- अगर आपको नींद न आने की समस्या काफी समय से बनी हुई है तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं।

Shreya

Shreya

Next Story