×

Gluten Free Roti: अगर तलाश रहें हैं ग्लूटेन फ्री रोटी का विकल्प, तो ट्राई करें ये 4 पौष्टिक रोटी

Gluten Free Roti:कुछ लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी की समस्या होती है।ऐसे में लोग ग्लूटेन फ्री रोटी का विकल्प ढूंढते हैं।बता दे कि गेहूं के आटे से बनी रोटियां ग्लूटेन से भरी होती हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 25 Aug 2022 12:34 AM GMT
Gluten Free Roti or Chapati Recipe
X

Gluten Free Roti Recipe (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Gluten Free Roti: कुछ लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी की समस्या होती है। ऐसे में लोग ग्लूटेन फ्री रोटी का विकल्प ढूंढते हैं। बता दे कि गेहूं के आटे से बनी रोटियां ग्लूटेन से भरी होती हैं, फिर भी वे सब्जियों की करी, पनीर की ग्रेवी, चटनी और यहां तक कि दाल के लिए भी बेस्ट ऑप्शन मानी जाती हैं। लेकिन फिर भी कुछ लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करने से बचते हैं। अगर आप ग्लूटेन फ्री रोटी का विकल्प तलाश रहें तो आपको यहां कई विकल्प बताए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से:

बाजरे की रोटी

अगर आप ग्लूटेन फ्री रोटी ढूंढ रहें तो आपके लिए बाजरे की रोटी बेस्ट ऑप्शन है। दरअसल आप बाजरे के आटे का सेवन कर सकते हैं जो बहुत पौष्टिक होती हैं। जो आपको स्वस्थ बाल, नाखून और त्वचा देती हैं। यह विटामिन बी 6 और आयरन से भरपूर होता है। इसमें जिंक होता है, जो इसे गेहूं की रोटी का एक अच्छा विकल्प बनाता है। बाजरे की रोटी उनलोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो एसिडिटी की समस्या से जूझ रहें हैं। इसे किसी भी ग्रेवी के साथ खाए जा सकता है और खासकर मसालेदार लहसुन की चटनी के साथ यह लोकप्रिय हैं।

अरारोट

अरारोट का आटा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अरारोट के आटे को फ्लैटब्रेड में बना सकते हैं। इसे आप दाल या करी के साथ लें। यह एक पौष्टिक भोजन है जिसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि अगर आप प्री-डायबिटिक या डायबिटिक हैं तो अरारोट आपके लिए एकदम परफेक्ट फूड है क्योंकि यह आपके ब्लड शुगर को नहीं बढ़ने देता है। साथ ही यह कैल्शियम से भी भरपूर होता है। अगर आप ग्लूटेन फ्री रोटी खाना चाहते हैं तो आप अरारोट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रागी या नाचनी

रागी यानी नाचनी जो आयरन से भरपूर होती है क्योंकि यह कैल्शियम, प्रोटीन से भरा हुआ है और उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प भी है जिन्हें ब्लड शुगर के लेवल के बारे में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। बता दे कि यह हड्डियों को भी मजबूत करता है। आप रागी की रोटी को धनिये और हरी मिर्च की चटनी के साथ खा सकते हैं या फिर घी के साथ भी खाएं। दरअसल यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

ज्वार भाकरी

ज्वार भाकरी यह पूरे महाराष्ट्र में एक पॉपुलर विकल्प है, ज्वार की रोटी दशकों से छोटे गांवों में प्रमुख रही है जहां इसका सेवन पाचन में सहायता के लिए किया जाता है। साथ ही यह फाइबर से भी भरपूर होता है। यह आपके शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को बेहतर करता है, ज्वार की रोटी हृदय रोग को भी दूर कर सकती है। यह न सिर्फ ग्लूटेन फ्री है, बल्कि यह प्रोटीन से भरपूर भी है और आपके ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। इसे गुजराती व्यंजनों में भी इस्तेमाल किया जाता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story