×

Oat Milk Benefits: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है ओट मिल्क, जाने इसके फायदे

Oat Milk Benefits: गाय का दूध, सोया दूध, नारियल का दूध के अलावा oat मिल्क होता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ओट्स से दूध बनाया जाता है, जो ओट मिल्क नाम से जाना जाता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 31 Aug 2022 3:48 AM GMT (Updated on: 31 Aug 2022 6:31 AM GMT)
Benefits of Oat Milk
X

Oat Milk (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Oat Milk Benefits: गाय का दूध, सोया दूध, नारियल का दूध के अलावा oat मिल्क भी होता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्या आप जानते हैं कि ओट्स से भी दूध बनाया जाता है, जो ओट मिल्क नाम से जाना जाता है। ऐसे लोग जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है या जो वीगन डाइट फॉलो करते हैं, उनके लिए ओट्स मिल्क बहुत अच्छा और फायदेमंद विकल्प है। ओट मिल्क को तैयार करना भी काफी आसान है। इसमें पोषण भी भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में आइए जानते हैं ओट मिल्क के फायदे:

खराब कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल

ओट मिल्क खराब कोलस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि ओट मिल्क में फाइबर मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जब आपके ब्लड में कम खराब कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है, तो यह हृदय रोग के जोखिम को भी कम करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

ओट मिल्क का सेवन करना हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। दरअसल यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। बता दे कि ओट मिल्क में कैल्शियम और विटामिन डी मौजूद होता है जो आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है तो विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के Absorption में मदद करता है। ये दोनों ही आपके हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी हैं।

कब्ज से मिले राहत

ओट मिल्क से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। दरअसल ओट मिल्क में फाइबर की मात्रा भरपूर होने से यह कब्ज की समस्या से राहत देने में भी मदद करता है। फाइबर होने से आंतों की अच्छी सफाई भी हो जाती है, जिससे मल त्याग में सुधार होता है और पेट साफ रहता है। पेट से जुड़ी समस्या में भी ओट मिल्क बहुत लाभदायक होता है। इसलिए अगर आपको कब्ज की समस्या है तो ओट मिल्क का सेवन कर सकते हैं।

स्किन और बालों के लिए लाभदायक

ओट मिल्क का सेवन से स्किन और बालों को हेल्दी बनाया जा सकता है। दरअसल ओट मिल्क में राइबोफ्लेविन बी2 और विटामिन बी 12 जैसे विटामिन होते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। बता दे कि विटामिन बी पूरे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं और यह स्वस्थ बालों, नाखूनों और स्किन के क्वालिटी को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। इसलिए स्किन या बालों से जुड़ी समस्या में ओट मिल्क का सेवन करना लाभदायक होगा।

रखें एनर्जेटिक

ओट मिल्क फाइबर और अन्य पोषक तत्वों जैसे कि आइरन, राइबोफ्लेविन, कार्ब्स और विटामिंस ए, बी 12 और डी से भरा हुआ है। बता दे कि इसमें पाए जाने वाले विटामिन और पोषक तत्वों का सेवन आपके बॉडी फंगशन में सुधार कर सकता है और आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है।

एनीमिया का खतरा कम

अगर कोई व्यक्ति लगातार शाकाहारी भोजन का सेवन कर रहा है तो उसमें एनीमिया के खतरे विकसित होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। इस समस्या से बचने के लिए आपको आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। बता दे कि सिर्फ 1 कप ओट मिल्क में लगभग 10 प्रतिशत आयरन की मात्रा पाई जाती है, जो आपके शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप एनीमिया से ग्रसित हैं तो ओट मिल्क का सेवन कर सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story