×

Obesity: ओवरवेट हो गए हैं तो ये हैं जादुई टिप्स, मक्खन जैसी पिघलेगी चर्बी

How To Reduce Obesity: मोटापा बढ़ने की कई वजहें हो सकती हैं। लेकिन जरूरी है कि इस समस्या पर समय रहते ही ध्यान दिया जाए। यहां जानें वजन घटाने के आसान तरीके।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 29 March 2024 8:04 AM GMT
Obesity: ओवरवेट हो गए हैं तो ये हैं जादुई टिप्स, मक्खन जैसी पिघलेगी चर्बी
X

Obesity (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Tips To Reduce Fat: आज के समय में मोटापा या ओवरवेट (Overweight) होना एक आम समस्या हो गई है। लेकिन मोटापा बढ़ने से व्यक्ति को कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। भारत में अनेक लोग मोटापा (Obesity) के शिकार हैं। ऐसा खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान, अधिक जंक फूड का सेवन, तनाव, नींद पूरी न करना, कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से हो सकता है। इसके अलावा मोटापा का कारण किसी तरह की बीमारी या फिर आनुवांशिक भी हो सकता है। लेकिन जरूरी है कि समय रहते ही इस समस्या पर ध्यान दिया जाए और वजन को घटाया जाए। ताकि शरीर में फैट या अधिक चर्बी स्टोर होने से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। तो आइए जानते हैं मोटापा को किस तरह कम (Motapa Kaise Kam Kare) किया जा सकता है।

मोटापे का कारण (Obesity Causes)

1- अनहेल्दी लाइफस्टाइल

2- गलत खान-पान

3- जंक फूड व फास्ट फूड का अधिक सेवन

4- अधिक मात्रा में खाना

5- कम फिजिकल एक्टिविटी

6- तनाव

7- नींद न आने की समस्या

8- आनुवांशिक

9- किसी तरह की बीमारी

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मोटापे से होने वाली बीमारियां (Diseases Caused By Obesity)

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो मोटापे के चलते शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर में चर्बी बढ़ने की वजह से हो सकता है।

1- टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 diabetes)

2- दिल की बीमारी (Heart disease)

3- आघात (Stroke)

4- हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure)

5- ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis)

6- मेटाबोलिक सिंड्रोम (Metabolic syndrome)

7- किडनी की बीमारी (Kidney disease)

8- उच्च कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol)

9- लीवर रोग (Liver Disease)

10- पित्ताशय का रोग (Gallbladder Disease)

मोटापा घटाने के 5 आसान तरीके (5 Easy Ways To Reduce Obesity)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- फिजिकल एक्टिविटी और एक्सरसाइज

वजन बढ़ने की एक मुख्य वजह कम फिजिकल एक्टिव रहना भी होता है। ऐसे में सोफे पर दिनभर लेटे न रहें और खुद को एक्टिव बनाएं। साथ ही एक्सरसाइज (Exercise) को डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं। इससे वजन घटेगा और शरीर स्वस्थ भी रहेगा। एक्सरसाइज के अलावा आप वॉक, साइकिलिंग, स्विमिंग या डांस भी कर सकते हैं। वजन कम करने के ये मजेदार और आसान तरीके भी हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- अधिक फाइबर युक्त भोजन का सेवन

वजन बढ़ने और घटाने दोनों में खानपान का बेहद अहम रोल होता है। बिना सोचे-समझे कुछ भी न खाएं, जाहिर है कि इससे फैट बढ़ेगा ही। ऐसे में अगर वजन घटाना है तो अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। आपका आहार वेट लॉस की जर्नी में सबसे मेजर रोल प्ले करेगा। इसलिए अधिक फाइबर वाले भोजन का सेवन करें। फाइबर वजन को घटाने के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। इसके अलावा प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ को भी डाइट में शामिल करें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- कैलोरी काउंट करें

अगर आप ओवरईट करते हैं तो जरूरी है कि अपने दिनचर्या में कैलोरी का काउंट करें। क्योंकि अधिक कैलोरी का सेवन करने से ही वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में कैलोरी काउंट के जरिए आप अधिक कैलोरी का सेवन नहीं करेंगे। इससे आपको जल्द ही असर भी दिखने लगेगा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- चीनी का सेवन करें कम

अधिक शुगर खाने से भी वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में अपनी डाइट में चीनी की मात्रा कम करें। यह अधिक वजन से निपटने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। हालांकि शुगर को स्वस्थ विकल्पों के साथ बदला जा सकता है। चीनी की जगह गुड़, नारियल चीनी, शहद का सेवन बढ़िया होता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5- ट्रांस फैट को कहें न

वजन घटाने के लिए जरूरी है कि आप जंक फूड और प्रोसेप्ड फूड को अपने आहार से हटाएं। जंक फूड में ट्रांस फैट भर-भरकर होता है, जो कि फैट्स का सबसे खतरनाक प्रकार होता है। इसे डाइट से बिल्कुल निकाल देना चाहिए।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story