×

Nashte Mein Kya Khaye: बोरिंग नाश्ता करते थक गए हैं, तो ट्राई करें ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स

Breakfast Mein Kya Khaye: कभी भी अपने ब्रेकफास्ट को स्किप नहीं करना चाहिए। ये आदत आपके शरीर पर बुरा असर डालती है। यहां देखें ब्रेकफास्ट के 5 टेस्ट और हेल्दी ऑप्शन्स।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 23 March 2024 4:58 AM GMT
Nashte Mein Kya Khaye: बोरिंग नाश्ता करते थक गए हैं, तो ट्राई करें ये 5 ब्रेकफास्ट ऑप्शन्स
X

Breakfast Options (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Healthy Breakfast Options In Hindi: ब्रेकफास्ट दिन की सबसे पहली मील होती है, जो कि शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देने का काम करती है। इसलिए सुबह के नाश्ते को बिल्कुल भी स्किप नहीं करना चाहिए। अक्सर लोग अपने बिजी शेड्यूल या फिर स्लिम होने के लिए ब्रेकफास्ट को स्किप कर देते हैं। लेकिन यह आदत न केवल शरीर पर बुरा असर डालती है, बल्कि ऐसा करने से आप अगली मील में ओवरइटिंग करने लगते हैं और इससे वजन बढ़ने लगता है। अगर आप समय पर और हेल्दी नाश्ता (Healthy Breakfast) करेंगे तो शरीर में बढ़ने वाली वेटलॉस हंगर से भी बचे रहेंगे।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ब्रेकफास्ट कैसा होना चाहिए (Breakfast Mein Kya Khana Chahiye)

यह सबसे पहली मील होती है, जो आप खाते हैं तो इसलिए इसे हेल्दी रखना चाहिए। कोशिश करें कि सुबह फाइबर-प्रोटीन रिच फूड खाएं, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और आप दिनभर आलस्य और थकान से दूर रहेंगे। ब्रेकफास्ट में ओट्स, पोहा, दूध, फ्रूट्स, वेजिटेबल, अंडा और दही शामिल कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट करने का सही टाइम (Right Time To Eat Breakfast)

आज के समय में लोगों के सोने-उठने के समय में काफी बदलाव हुआ है। लेकिन कोशिश करनी चाहिए कि रात में जल्दी सोएं, तभी सुबह जल्दी उठ सकेंगे। सुबह अगर 5 या 6 बजे उठ रहे हैं तो उठने के तीन घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट कर लेना चाहिए।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

ब्रेकफास्ट में क्या खाएं (5 Healthy Breakfast Options)

सुबह के नाश्ते के लिए आपको कई सारे हेल्दी ऑप्शन्स मिल जाएंगे, जिनका सेवन आप कर सकते हैं। हम आपको यहां ब्रेकफास्ट के 5 हेल्दी ऑप्शन्स बता रहे हैं, जो आपको फिट रखने में मदद करेंगे।

1- ओट्स (Oats)

ओट्स सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह फाइबर का अच्छा सोर्स होता है। साथ ही ओट्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी आपकी मदद कर सकता है। ओट्स का कई तरह से सेवन किया जा सकता है।

2- एग ऑन टोस्ट (Egg With Toast)

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे, ये लाइन तो आपने जरूरी सुनी होगी। सुबह के नाश्ते में अंडे को शामिल करना अच्छा और बेहतर ऑप्शन है। यह प्रोटीन, विटामिन और कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंडे को आप टोस्टेड ब्रेड के साथ खा सकते हैं।

3- चीला (Cheela)

सुबह के नाश्ते में मेथी और मूंग चीला, बेसन का चीला, पालक मेथी चीला भी खाया जा सकता है। जो ज्यादा समय तक आपको भूख का एहसास नहीं होने देंगे और शरीर में भरपूर एनर्जी बनाकर रखेंगे। चीला के साथ आप जूस या दही ले सकते हैं।

4- फ्रूट सैलेड (Fruit Salad)

फ्रूट सैलेड भी सुबह के नाश्ते के लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। फल एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। साथ ही फ्रूट सैलेड खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे।

5- पोहा (Poha)

सुबह के नाश्ते में आप पोहा भी खा सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही कैलोरी में काफी कम होता है, ऐसे में इसका सेवन आपको वेट लॉस जर्नी में फायदा पहुंचा सकता है। इसलिए पोहा को भी आप सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Shreya

Shreya

Next Story