×

Health Tips: इन 5 संकेतों से जानें शरीर में है फाइबर की कमी

Health Tips: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि, ये सभी एक स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं।

Anupma Raj
Published on: 22 July 2022 5:17 PM GMT
Fiber Health Tips
X

Fiber (Image: Social Media)

Health Tips: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि, ये सभी एक स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं। फाइबर भी इन्हीं में से एक जरूरी पोषक तत्व है। हालांकि ज्यादातर लोग फाइबर की ओर ध्यान नहीं देते, जिसका नतीजा यह होता है कि फाइबर की कमी के कारण शरीर कई बीमारियों से घिर जाता है। आइए जानते हैं किन संकेतों से जानें शरीर में फाइबर की कमी

कब्ज होना

अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो समझ जाएं कि शरीर में फाइबर की कमी हो गई है। ऐसे में फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। फाइबर पाचन तंत्र पर बहुत प्रभाव डालता है। अगर शरीर में फाइबर की कमी हो जाती है तो आपको कब्ज की समस्या से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में आप फाइबर युक्त आहार का सेवन करें।

वजन बढ़ना

अगर आपको वजन घटाना है तो फाइबर की कमी बॉडी में नहीं होने दें। फाइबर की कमी के कारण वजन तेजी से बढ़ सकता है। दरअसल फाइबर का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे बार बार भूख नहीं लगती और आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं। ऐसे में आप फाइबर की कमी अपने शरीर में नहीं होने दें। फाइबर युक्त भोजन करने से आप अत्याधिक कैलोरी के सेवन से बच जाएंगे। जिससे वजन भी नहीं बढ़ेगा। अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो आपको फाइबर युक्त आहार का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

आलस होना

अगर आपको भोजन करते ही नींद आने लगती हैं तो यह संकेत फाइबर की कमी की ओर इशारा करता है। शरीर में फाइबर की कमी हो जाने से सुस्ती का एहसास होने लगता है। दरअसल फाइबर आपके ब्लड में शर्करा के स्तर को स्थिर बनाए रखने के लिए आवश्यक होता है। जब यह अस्थिर होता है तो आपको सुस्ती का अहसास होने लगता है। अगर आपको बहुत ज्यादा सुस्ती का एहसास हो रहा है तो आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त आहार को शामिल करना चाहिए।

पाचन तंत्र कमजोर होना

शरीर में जब फाइबर की कमी होती है तो इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। फाइबर की कमी के कारण पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। जिसकी वजह से पेट से संबंधी परेशानी होने लगती है। फाइबर की कमी होने पर दस्त की समस्या भी हो सकती है। इसलिए पाचन तंत्र के कमजोर होने पर फाइबर युक्त आहार का सेवन करें। हालांकि ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा फाइबर का सेवन सेहत पर बुरा असर डालता है। इसलिए फाइबर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

जी मिचलाना

फाइबर की कमी होने पर जी मिचलाने की समस्या होती है। जिसके कारण मतली या उल्टी की शिकायत भी हो सकती है। दरअसल ज्यादातर हाई कैलोरी और हाई प्रोटीन फूड्स का सेवन करने से यह समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपको थकान भी महसूस होने लगेगा। इसलिए अगर आप इस परेशानी से गुजर रहें हैं तो अपनी डाइट में फाइबर युक्त आहार को शामिल करना चाहिए। इससे आपको बहुत फायदा भी मिलेगा। फाइबर सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story