×

Lemonade Benefits Hindi: गर्मी में नींबू पानी पीने के हैं ये 9 जबरदस्त लाभ

Garmi Me Nimbu Pani Ke Fadyde: नींबू पानी गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने, पाचन तंत्र को मजबूत और पेट को दुरुस्‍त रखने में मदद करता है। इसके अलावा भी इस ड्रिंक के कई सारे बेनिफिट्स होते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 3 April 2024 9:30 AM GMT
Lemonade Benefits: गर्मी में नींबू पानी पीने के हैं ये 9 जबरदस्त लाभ, पेट से लेकर स्किन को रखता है स्वस्थ
X

Lemonade (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Lemonade Health Benefits In Hindi: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) रखने के लिए लोग पानी के साथ ही तरह-तरह के जूस का सेवन करने लगते हैं। इनमें से एक है नींबू पानी (Nimbu Pani)। गर्मी के दिनों में ज्यादातर लोग नींबू पानी (Lemonade In Summer) का सेवन करना पसंद करते हैं। यह आसानी से बन जाता है और इसके कई सारे फायदे भी हैं। नींबू पानी में व‍िटाम‍िन सी और एंटीऑक्‍सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। इसके साथ ही इसमें कार्ब्स, प्रोटीन, फॉस्‍फोरस, सोड‍ियम, पोटैश‍ियम, मैग्नीशियम, व‍िटाम‍िन ई और फोलेट जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई मायनों में लाभ पहुंचाते हैं। यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने, पाचन तंत्र को मजबूत और पेट को दुरुस्‍त रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसे पीने से कब्‍ज, एस‍िड‍िटी, पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिलता है। केवल इतना ही नहीं नींबू पानी के सेवन से त्वचा को भी बेहद लाभ मिलता है। आइए जानें नींबू पानी पीने के फायदों (Nimbu Pani Ke Benefits) के बारे में।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नींबू पानी के फायदे (Health Benefits Of Lemonade In Hindi)

1- इम्यूनिटी बनाता है मजबूत

गर्मियों के मौसम में इम्यूनिटी का स्ट्रॉन्ग होना बेहद जरूरी है। नींबू का पानी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह विटामिन सी का एक बहुत बढ़िया सोर्स है और विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार होता है। बता दें मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली संक्रमण और बीमारी से शरीर की रक्षा करती है।

2- शरीर को रखता है हाइड्रेट

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है। नींबू पानी पीने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या पैदा नहीं होती है। इसके साथ ही इसमें विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर को गर्मी से बचाने में मदद कर सकते हैं।

3- शरीर को देता है ठंडक

इस ड्रिंक को पीने से गर्मी में आपको राहत मिल सकती है। नींबू पानी बॉडी को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करता है। शरीर को ठंडक प्रदान करने के साथ ही यह शरीर को ताजगी और ऊर्जा भी देता है। इसे पीने से आपका मूड रिफ्रेश हो जाता है।

4- वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो डाइट में नींबू पानी को जरूर शामिल करें। क्योंकि नींबू पानी वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। सुबह रोजाना एक गिलास नींबू पानी पीने से आपको मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5- डिटॉक्स ड्रिंक

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर नींबू पानी पेट के ल‍िए एक बढ़िया डिटॉक्स ड्रिंक भी माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में जमा टॉक्सिन, फ्री-रेडिकल्स और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। हर द‍िन नींबू पानी का सेवन करने से पेट और आंतों की सफाई हो जाती है।

6- पाचन को करता है दुरुस्त

नींबू पानी एक ऐसा ड्रिंक है, जो पाचन की समस्या को दूर करता है। यह हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पित्त सिक्रेशन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। नींबू पानी पीने से गैस, कब्ज, अपच, दस्त और उल्टी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

7- त्वचा के लिए फायदेमंद

नींबू पानी न केवल सेहत के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से गर्मियों के दिनों में इसका सेवन स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नींबू पानी पीने से स्किन से ऑयल हटाने और दाग धब्बों को कम करने में मदद मिलती है।

8- देता है भरपूर एनर्जी

गर्मी के समय एनर्जी काफी ज्यादा लॉस होती है और शरीर सुस्त महसूस करने लगता है। ऐसे में नींबू पानी पीना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। नींबू पानी पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है और यह मूड को रिफ्रेश भी करता है।

9- लू से बचाने में सहायक

ऐसे मौसम में लू बहुत चलती है। लू की वजह से लोग काफी बीमार भी पड़ने लगते हैं। लेकिन नींबू पानी का सेवन आपको लू से बचाने में मदद करेगा। नींबू पानी लू के प्रभाव को कम करने और बीमार पड़ने से बचाने में मदद करता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नींबू पानी पीने के नुकसान (Lemonade Side Effects)

किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचाता है। नींबू पानी का भी बहुत ज्यादा सेवन करने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं।

1- नींबू पानी में एसिड होता है। अगर इसका लंबे समय तक सेवन किया जाए तो यह दांतों को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

2- इसमें सिट्रिक एसिड की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह माउथ अल्सर का कारण बन सकता है।

3- इसके अलावा इसका अधिक सेवन किडनी से संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है।

4- अगर खट्टा खाना मना है तो भूलकर भी नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए।

5- जिन्हें माइग्रेन (Migraine) की समस्या है, उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

6- नींबू पानी पीने से स्किन को काफी बेनिफिट्स होते हैं, लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से कुछ लोगों को पिंपल्स जैसी प्रॉब्लम होने लगती है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।

Shreya

Shreya

Next Story