×

Chilgoza Ke Fayde: सेहत का खजाना है ये ड्राई फ्रूट, बादाम-काजू से भी ज्यादा ताकतवर

Chilgoza Benefits: चिलगोजा एक ड्राई फ्रूट है, जिसे इंग्लिश में पाइन नट्स (Pine Nuts) कहते हैं। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिसे खाने के अनगिनत लाभ हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 19 April 2024 9:00 AM GMT (Updated on: 19 April 2024 9:01 AM GMT)
Chilgoza Ke Fayde: सेहत का खजाना है ये ड्राई फ्रूट, बादाम-काजू से भी ज्यादा ताकतवर
X

Chilgoza (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Chilgoza Benefits in Hindi: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए डाइट में जरूरी पोषक तत्व शामिल करना बहुत आवश्यक है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) बेहद मददगार होते हैं। आपने काजू, बादाम, किशमिश, अखरोज जैसे ड्राई फ्रूट्स के फायदों के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन क्या आप चिलगोजा (Chilgoza) के बारे में जानते हैं। यह भी एक ड्राई फ्रूट है, जिसे इंग्लिश में पाइन नट्स (Pine Nuts) कहते हैं। इसे खाने के एक या दो नहीं बल्कि अनगिनत लाभ (Chilgoza Ke Fayde) हैं। चिलगोजा को बादाम-काजू से भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में चिलगोजा को एक बहुगुणी औषधि बताया गया है।

चिलगोजा (Chilgoza) विटामिन ए, बी1, बी2, सी और ई, मैग्नीशियम, बी कॉम्पलैक्स, जिंक, कॉपर, फॉलिक एसिड, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चिलगोजे खाने में कुरकुरे और स्वादिष्ट होते हैं। यह अन्य मेवों के मुकाबले सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है। यह शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के साथ ही थकान व कमजोरी को भी दूर करता है। पुरुषों के लिए भी चिलगोजा बहुत लाभदायक माना जाता है। इसके अन्य भी ऐसे-ऐसे फायदे हैं, जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे। तो चलिए बिना देर किए हम जानते हैं चिलगोजा के फायदों (Health Benefits of Pine Nuts) के बारे में।

चिलगोजा खाने के फायदे (Pine Nuts Health Benefits In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- वजन घटाने में मददगार

चिलगोजा खाने से आपको वजन घटाने (Weight Loss) में सहायता मिल सकती है। यह ड्राई फ्रूट फाइबर, हेल्दी फैट, फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर होता है। जिसे खाने से आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता है और आप अतिरिक्त कैलोरी का सेवन करने से बच जाते हैं। ऐसे में वजन कंट्रोल में बना रहता है। रोजाना चिलगोजा का सेवन आपके वेट लॉस जर्नी में बेहद मददगार साबित होगा।

2- पुरुषों के लिए फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट चिलगोजा को पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद मानते हैं। इसमें जिंक पाया जाता है, जो पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकता है। बता दें टेस्टोस्टेरोन पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा इसे खाने से पुरुषों की यौन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर की जा सकती हैं।

3- डायबिटीज को करे कंट्रोल

चिलगोजा मधुमेह के रोगियों (Diabetic Patients) के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर इसे वह अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद पा सकते हैं। रोजाना इसके सेवन से टाइप-2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) को नियंत्रित किया जा सकता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- स्ट्रेस और तनाव को करता है कम

आज के समय में बड़े से लेकर बच्चे तक स्ट्रेस और तनाव की समस्या से गुजर रहे हैं। ऐसे में चिलगोजा का सेवन काफी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, इसके सेवन से तनाव और स्ट्रेस को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह शरीर को हमेशा एक्टिव रखता है।

5- दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

चिलगोजा दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। पोषक तत्वों से भरपूर चिलगोजा खराब कोलेस्ट्रॉल और कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम करता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस ड्राई फ्रूट में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट होता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए लाभदायक होता है।

6- पाचनतंत्र रहता है स्वस्थ

इसे खाने से पाचन संबंधी परेशानी (Digestive Problems) भी खत्म हो सकती है। आपके खानपान का सीधा असर पाचन पर पड़ता है। इसे खाने से पाचनतंत्र स्वस्थ रहता है। चिलगोजा में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। रोजाना सीमित मात्रा में इसे खाने से कब्ज की परेशानी दूर होती है और पेट स्वस्थ रहता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

7- खून की कमी होती है दूर

चिलगोजा आयरन से भरपूर होता है। आयरन की कमी होने पर ही शरीर में खून की कमी हो जाती है। ऐसे में चिलगोजा खाने से बॉडी में ब्लड की कमी दूरी होगी।

8- एनर्जी करे बूस्ट

चिलगोजा खाने से आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। पोषक तत्वों से भरपूर होने के चलते चिलगोजा एनर्जी को बढ़ाने का काम करता है। चिलगोजे का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर स्वस्थ बना रहेगा और यह आपको तरोताजा महसूस करा सकता है। इसके अलावा चिलगोजा इम्यूनिटी बूस्टर (Immunity Booster) भी होता है। कमजोर इम्यूनिटी की समस्या में यह रामबाण की तरह काम करेगा।

9- बढ़ाए आंखों की रोशनी

अगर आप आंखों से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं तो डेली डाइट में चिलगोजा को शामिल कर सकते हैं। यह आंखों के लिए हेल्दी होता है। इसे खाने से आंखों से जुड़ी समस्याएं कम या खत्म हो सकती हैं। साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी यह बेहद मददगार है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कैसे करें इस्तेमाल (How To Eat Pine Nuts)

अब बात करते हैं कि आप इसका सेवन कैसे करें। इसे भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। रात में 5 से 7 चिलगोजे को भिगो दें। अगले दिन दूध के साथ इसका सेवन करें। सुबह खाली पेट भी इसे खाया जा सकता है। वहीं, अगर बच्चे को चिलगोजा देना है तो 2-3 ही खिलाएं। क्योंकि इसका अधिक सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन उपायों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।

Shreya

Shreya

Next Story