×

आम खाने के बड़े फ़ायदे! दूर होता है कैंसर, एक गिलास मैंगो शेक पीने से खाना खाने की जरूरत नहीं

Aam Khane Ke Fayde : हर इंसान आम की अलग-अलग किस्मों का मज़ा उठाते रहते हैं। मग़र, बहुत कम लोगों को पता होता है कि आम खाने से हमारे शरीर को क्या फायदा पहुंचता है?

Shashwat Mishra
Report Shashwat MishraPublished By Shivani
Published on: 30 Jun 2021 4:21 AM GMT (Updated on: 7 Dec 2021 11:25 AM GMT)
आम खाने के बड़े फ़ायदे! दूर होता है कैंसर, एक गिलास मैंगो शेक पीने से खाना खाने की जरूरत नहीं
X

Aam Khane Ke Fayde : आम को फलों का राजा कहते हैं, ये बात तो हर किसी को मालूम है। गर्मी के दिनों में आम खाना हर किसी के लिए सुखद भी होता है। हर इंसान आम की अलग-अलग किस्मों का मज़ा उठाते रहते हैं। मग़र, बहुत कम लोगों को पता होता है कि आम खाने से हमारे शरीर को क्या फायदा (Aam Khane Ke Fayde) पहुंचता (Health Tips) है? आम हमारे शरीर से किन बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है?

आम (कच्चे/पक्के) खाने से फायदे (Kachche Aam Ke Fayde):-

हिंदुस्तान में मुख्य रूप से आम की 12 किस्में (Types Of Mango in Hindi) हैं। हर इंसान आम को अलग-अलग तरीकों से खाने के तौर पर पसंद करते हैं। आम को भारतवासी फल के तौर पर तो चाव से खाते ही हैं, साथ ही इसको सब्जी, चटनी, पना, जूस, कैंडी, अचार, खटाई, शेक, अमावट (आम पापड़) और बहुत सी खाने-पीने की चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल में लाते हैं। पके आमों में विटामिन-A, E और कच्चे आमों में विटामिन-C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे शरीर में मौजूद बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है।
• गर्मी से बचाने में।
• रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक।
• कैंसर (कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर) से बचाव में मददगार।
• आंखें चमकदार रहती हैं।
• पाचन क्रिया को ठीक रखता है।
• त्वचा के लिए फायदेमंद।
• मोटापा कम करने में मददगार।
• कोलेस्ट्रॉल नियमित रखता है।
• सेक्स क्षमता बढ़ाता है।
• स्मरण शक्ति को भी बढ़ाता है।
लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की डायटीशियन डॉ. पूनम तिवारी ने बताया कि 'आम में कैलोरी, कैल्शियम, मैंग्नीज, पोटैशियम और कॉपर होता है। इसमें रेशा भी पाया जाता है।' उन्होंने बताया कि 'पके आमों में विटामिन-ए, ई और कच्चे आमों में विटामिन-सी पाया जाता है। विटामिन-सी से आंखों की रोशनी बढ़ती है। तो, विटामिन-ई में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। साथ ही इससे पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर रहती हैं।'

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की डायटीशियन डॉ. पूनम तिवारी

'एक गिलास मैंगो शेक पीने से दो-ढ़ाई घण्टे तक कुछ खाने की ज़रूरत नहीं'
डॉ. पूनम तिवारी ने बताया कि एक गिलास मैंगो शेक पीने से किसी भी व्यक्ति को दो-ढाई घण्टे तक कुछ खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 'दूध और आम का मिश्रण यानि मैंगो शेक पूरी मील (आहार) का काम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। एक गिलास मैंगो शेक पीने से किसी भी व्यक्ति को दो-ढ़ाई घण्टे तक कुछ खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बशर्ते आप मैंगो शेक में आइस्क्रीम न लें। यह आपको रिफ्रेश रखेगा।'
Shivani

Shivani

Next Story