×

Aankhon Ka Gharelu Upchar: आंखों के लिए घरेलू उपचार, इन उपायों से दर्द, थकान, जलन से मिलेगी तुरंत राहत

Aankhon Ka Gharelu Upchar: हम आज आपको आंखों का घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आंखों की जलन, दर्द, थकान दूर करने में आपकी काफी मदद करेंगे।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 5 Oct 2021 7:43 AM GMT
Aankhon Ka Gharelu Upchar: आंखों के लिए घरेलू उपचार, इन उपायों से दर्द, थकान, जलन से मिलेगी तुरंत राहत
X

आंखों के लिए उपचार (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Aankhon Ka Gharelu Upchar: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल ने आंखों के लिए कई मुश्किलें पैदा कर दी हैं। लगातार कम्प्यूटर, फोन पर काम करने की वजह से आंखों में जलन, दर्द जैसी शिकायतें हो रही हैं। इसके अलावा धूप, पॉल्यूशनऔर मौसम भी आंखों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आंखों को अच्छे ढंग से ख्याल रखा जाए। ऐसे में हम आपको आंखों का घरेलू नुस्खे (Aankhon Ka Gharelu Nuskha) बताने जा रहे हैं, जो आंखों की जलन, दर्द, थकान दूर करने में आपकी काफी मदद करेंगे। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

आंखों में दर्द (सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंखों में दर्द के घरेलू उपाय (Aankhon Mein Dard Ke Gharelu Upay)

सबसे पहले हम जानते हैं अगर आंखों में दर्द हो तो क्या उपाय करने चाहिए। आजकल पर्सनल काम फोन और कम्प्यूटर पर बेस्ड होने की वजह से आंखों में काफी ज्यादा दर्द रहने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आंखों का अच्छी तरह से ख्याल रखकर दर्द से निजात पाया जाए। हम जो आपको घरेलू उपाय पता रहे हैं वो काफी ज्यादा आसान हैं और इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

आंखों का दर्द से निजात पाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह दर्द से तुरंत राहत दिलाता है। इसके लिए सोने से पहले आंखों में बस गुलाब जल की एक या दो बूंदें डाल लें या फिर आप इससे आंखों को धुल भी सकते हैं।

ठंडा दूध से आंखों को साफ कर सकते हैं। साथ ही इससे आंखों पर मसाज भी किया जा सकता है। इससे जलन और दर्द दोनों कम होगा।

आलू की स्लाइस करके या आलू के रस का उपयोग आंखों का दर्द और जलन खत्म करने के लिए किया जा सकता है।

आंखों के दर्द से आराम दिलाने में खीरा भी आपकी मदद कर सकता है। इससे आंखों को ठंड मिलेगी और जलन भी खत्म होगी। आप खीरा को अपनी आंखों पर रखकर थोड़ी देर लेट जाइए। खीरा का इस्तेमाल करने से पहले इसे थोड़ी देर फ्रिज में रख सकते हैं, इससे और ठंडक मिलेगी।

अनार को भी आंखों का दर्द दूर करने में मददगार माना जाता है। ये घरेलू उपचार काफी समय से इस्तेमाल भी किया जा रहा है। आप अनार के पत्तों को पीस कर आंखों पर लेप के तौर पर लगा सकते हैं।

आंखों में थकान (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंखों की थकान दूर करने का घरेलू उपाय (Aankhon Ki Thakan Dur Karne Ke Upay)

अगर आप भी आंखों की थकान दूर करने के लिए घरेलू उपाय की तलाश में हैं तो ये कुछ नुस्खे आपके लिए काफी ज्यादा मददगार साबित होने वाले हैं। ये उपाय भी काफी ज्यादा आसान हैं।

कैस्टर ऑयल के इस्तेमाल से आंखों की थकान दूर की जा सकती है। इसे आंखों पर इस्तेमाल करने के लिए रूई के एक टुकड़े को कैस्टर ऑयल में डुबोएं और फिर इसे निचोड़ कर अपनी आंखों पर रखकर लेट जाएं। इससे आपको आराम मिलेगा।

एलोवेरा जेल तो कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आंखों की थकान दूर करने के लिए भी यह मददगार होता है। आप 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल में थोड़ा सा पानी मिलाकर इसमें रूई डुबोएं और फिर इसे अपनी आंखों के ऊपर रख लें। कुछ ही देर में आपको आराम मिलेगा।

आंखों के लिए टी बैग्स भी कुछ कम कामगार नहीं है। टी-बैग्स को फ्रीज में रखकर इसे पानी में डिप करें और फिर इसे अपनी आंखों पर रख लें। इससे आपको कुछ देर में ही राहत मिलेगी।

अगर आप इंस्टेंट रिलीफ पाना चाहते हैं थकान से तो एक्ससाइज भी काफी बेस्ट ऑप्शन है। इससे आंखों की रोशनी भी तेज होगी।

कम्प्यूटर और फोन पर काम करने से अगर थकान महसूस हो रही है तो अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर ऊर्जा पैदा करें और फिर गर्म होने पर आंखों की मसाज करें।

(सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंखों में जलन के लिए घरेलू उपाय (Aankhon Ki Jalan Ke Liye Gharelu Upay)

आंखों में जलन (Aankhon Mein Jalan) की कई वजह हो सकती हैं। बदलते मौसम, पॉल्यूशन, लगातार काम करने की वजह से भी आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। साथ ही आंखें अगर लाल होती हैं तो ये कुछ उपाय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे।

गुलाब जल आंखों की जलन कम करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आंखों में रोज वॉटर की एक से बूंद डालकर कुछ देर के लिए आंखें बंद कर लें। आपको इससे फायदा मिलेगा।

बर्फ भी आंखों की जलन कम करने में मदद करता है। ऐसे में नियमित आंखों की सिंकाई बर्फ के टुकड़े से करनी चाहिए। इससे दर्द भी कम होगा।

हल्के गर्मी पानी से सिंकाई करने से भी आंखों की जलन कम होती है।

दूध और शहद को एक साथ मिलाकर इससे आंखों को धोना चाहिए। जलन से राहत मिलती है।

धनिया का पानी भी दर्द और जलन से आराम दिलाता है। धनिया को पानी में उबाल करके छान लीजिए और फिर इस पानी से आंखों को धोएं।


आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपचार (Aankhon Ki Roshni Badhane Ke Liye Gharelu Upay)

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भीगे हुए बादाम का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। आप रात में बादाम भीगोकर रख दीजिए फिर सुबह इसे खाएं।

देसी घी से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है। घी से आंखों की मालिश भी कर सकते हैं।

आंवला आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होता है। ऐसे आंवला का सेवन जरूर करें। आप आंवले का जूस भी पी सकते हैं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

बादाम, सौंफ और मिश्री का मिश्रण भी आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद माना जाता है। इन तीनों को साथ में पीस कर पाउडर बना लें और फिर एक चम्मच पाउडर दूध में मिलाकर पी सकते हैं।

खाली पेट भीगे हुए किशमिश और अंजीर का सेवन करने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के आधार पर बनाई गई है, ऐसे में इन उपायों पर अमल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story