×

Aankhon Ke Liye Exercise: आंखों के लिए बेस्ट हैं ये योगा, जड़ से खत्म होगी सभी परेशानियां

Aankhon Ke Liye Exercise: हम आपको आज आखों के लिए योगा बताने जा रहे हैं, जो आंखों का तनाव खत्म करके आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करेंगे।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 3 Oct 2021 8:20 AM GMT
Aankhon Ke Liye Exercise: आंखों के लिए बेस्ट हैं ये योगा, जड़ से खत्म होगी सभी परेशानियां
X

(कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Aankhon Ke Liye Exercise: आंखों को शरीर का अभिन्न अंग माना जाता है। जब जुबान खामोश रहती है तो आंखें भावनाओं को बखूबी बयां करती हैं। अब जो अंग आपके मन की बात लोगों तक पहुंचा दे, उसका ख्याल रखना भी तो और जरूरी हो जाता है। आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में आखों पर काफी ज्यादा तनाव और असर पड़ रहा है। चाहे आप फोन एडिक्टेड हों या ऑफिस कर्मचारी। घंटों तक कम्प्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन की वजह से आपकी आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है।

साथ ही कोरोना वायरस महामारी की दस्तक होने के बाद से छोटे से लेकर बड़े बच्चों को ऑनलाइन क्लासेस लेनी पड़ रही हैं, जिसकी वजह से भी आंखों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि थोड़ा सा समय निकालकर आंखों का ख्याल रखा जाए। ऐसे में हम आपको आज आखों के लिए योगा (Ankhon Ke Liye Yoga) बताने जा रहे हैं, जो आंखों का तनाव (Aankhon Ka Tanav) खत्म करके आंखों की रोशनी (Aankhon Ki Roshni) बढ़ाने का काम करेंगे। खास बात तो यह है कि इनमें से ऐसे कई योग हैं, जिनमें आपको बिल्कुल भी मेहनत नहीं करनी होगी। आपको आराम भी मिलेगा, तो चलिए जानते हैं आंखों के लिए कौन सा योगा करना चाहिए (Aankhon Ke Liye Konsa Yoga Karna Chahiye)-

योगासन (फोटो- न्यूजट्रैक)

आंखों का योग (Aankhon Ka Yoga)-

पलकें झपकाना

वैसे इंसान हर सेकेंड में अपनी पलकें झपकाता है। लेकिन पलकों को झपकाना एक तरह की एक्सरसाइज भी है, क्या आपको यह बात पता है? जी हां, आप केवल अपनी पलकें झपका कर भी आखों को फायदा पहुंचा सकते हैं। इसके लिए बस आपको कम से कम तीन से चार सेकेंड के लिए अपनी पलकों को लगातार झपकाना है। फिर तेजी से अपनी आंखें बंद कर लें। कुछ सेकेंड बाद अपनी आंखों को आराम से खोलें, इससे आंखों का तनाव कम होगा। आंखों की थकान भी दूर हो जाएगी।

पामिंग (रिलैक्सेशन एक्सरसाइज)

आंखों के तनाव, स्ट्रेस को दूर करने के लिए यह एक्सरसाइज सबसे बेस्ट है। बढ़िया बात यह है कि आप इसे कभी भी कर सकते हैं और कहीं भी। इसके लिए आपको करना बस इतना है कि दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ें और गर्माहट पैदा होने के बाद आंखों पर रखें। कुछ सेकेंड बाद हाथों को हटाकर धीरे धीरे अपनी आंखों को खोलें। इस तरह से आप अपनी आखों की 10 से 20 सेकेंड तक मसाज करें। ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है । आंखों की मांसपेशियों को भी आराम मिलेगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस एक्सरसाइज से ड्राइनेस की भी परेशानी दूर होती है।

आंखों को गोल-गोल घुमाना

आखों को स्वस्थ रखने और रोशनी बढ़ाने के लिए यह एक्सरसाइज काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। इसके लिए आप किसी दीवार पर 8 लिखकर लगा दें। ध्यान रहे कि आपसे वॉल की दूर 6 फीट की होनी चाहिए। फिर अपनी आखों को 8 के फिगर के मुताबिक घुमाएं। पहले क्लॉक वाइज और फिर एंटी क्लॉक वाइज। इससे कुछ दिनों में आपको फर्क दिखना शुरू हो जाए। आप दिन में इसे 10 से 15 बार कर सकते हैं।

दूर तक देखना लाभदायक

अगर आपको दूर की नजर बढ़ानी है, तो आपको यह एक्सरसाइज जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे प्रैक्टिस करने के लिए आपको दूर स्थित किसी एक टार्गेट को चुनना है। उसे देखने की कोशिश करनी है। अगर आप दिन में 5 से 10 मिनट तक इस एक्सरसाइज को करते हैं तो इससे आपके आंखों की दूर की नजर मजबूत होगी। आपका फोकस भी बढ़ेगा।

फोकस के लिए एक्सरसाइज

अगर आप फोकस तेज करने के उपाय के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट एक्सरसाइज साबित होने वाली है। इसमें व्यक्ति को सबसे पहले अंगूठे पर फोकस करना होता है। फिर धीरे धीरे अपने अंगूठे को आंखों के पास लाना होता है। आखों के नजदीक लाने के बाद धीरे धीरे इसे अपनी आंखों से दूर ले जाएं। ऐसा करने से फोकस बढ़ेगा।

आंखों की एक्सरसाइज (Aankhon Ki Exercise)

सर्वांगासन (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सर्वांगासन (Sarvangasana)

इस आसन से आंखों को कई तरह से फायदा पहुंचता है। यह आंखों के साथ साथ शरीर के सभी अंगों के लिए भी फायदेमंद होता है। इस योगा आसन को शोल्डर स्टैंड भी कहा जाता है।

सर्वांगासन करने का तरीका (Sarvangasana Karne Ka Tarika)-

सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।

अब अपने पैर, कूल्हे और कमर को ऊपर की ओर उठाएं।

अपने पैर, कूल्हे और कमर का सारा भार अपने कंधों पर दें। संतुलन के लिए अपने हाथों से पीठ को सहारा दे सकते हैं।

पैरों को सीधा रखें और अब लंबी गहरी सांस लें।

कम से कम 30 सेकेंड तक इसी आसन में रहें।


शवासन (Shavasana)

शवासन करने का तरीका (Shavasana Karne Ka Tarika) तो सबसे ज्यादा आसान होता है।

सबसे पहले चटाई पर पीठ के बल लेट जाइए।

अब अपने दोनों पैरों को फैलाते हुए पैरों के बीच अंतर लाएं।

इसी तरह अपने दोनों हाथों को फैलाएं और शरीर से एक फीट की दूरी पर रखें। गर्दन सीधा और हाथों की उंगलियां आसमान की ओर रखें।

अब अपनी आखें बंद कर लें और धीरे धीरे सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें। इस दौरान आंख बंद रही रखें।

अनुलोम विलोम करने का तरीका (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अनुलोम विलोम (Anulom Vilom)

इस योगा को आंखों की सेहत सुधारने में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे नियमित रुप से 10 मिनट तक प्रैक्टिस करने से आंखों से संबंधित सभी तरह की समस्या खत्म होती हैं।

अनुलोग विलोम करने का तरीका और फायदे (Anulom Vilom Karne Ka Tarika Aur Fayde)

आसन की मुद्रा में बैठ जाएं। कमर व गर्दन को सीधा रखें और आंखें बंद कर लें।

अब अपने सीधे हाथ को नाक पर ले जाएं।

अंगूठे से नाक के दाएं छेद को बंद करें और बाएं छेद से सांस अंदर भरें।

कुछ सेकेंड तक सांस रोकें और फिर बाएं छेद से धीरे-धीरे सांस को बाहर निकालें।

अब ये क्रिया नाक के बाएं छेद के साथ करें।

बाएं छेद को बंद करें, दाएं छेद से धीरे धीरे सांल से और फिर बाहर निकालें।

इसी प्रक्रिया को दुहराएं।

आंखें (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंखों के लिए उपाय (Aankhon Ke Liye Upay)

स्वस्थ आंखों के लिए भरपूर नींद बेहद जरूरी है। व्यक्ति को रोजाना 6-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

सुबह हरी घास पर चलने से आंखों को फायदा मिलता है। खासतौर से घास पर जब ओस जमी हो तब तो यह आखों को और भी फायदा पहुंचाता है।

आखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सुबह शाम आखों में ठंडे पानी के छींटें मारना चाहिए। इससे आंखों को फ्रेशनेस मिलती है। रोशनी भी बढ़ती है।

रोज सुबह नियमित रूप से अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं।

आंखों की क्षमता बढ़ाने के लिए दीपक की लौ एकटक निहारिए। इससे फोकस भी बढ़ेगा।

कम्प्यूटर और फोन पर काम के दौरान 3 से 4 घंटे में आंखों को कुछ देर बंद कर लीजिए, इससे आंखों को आराम मिलता है।

धूप से निकलते समय सनग्लासेस पहन लें, इससे आंखों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

आंखों पर अच्छे क्वालिटी का मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।

अगर ज्यादा समस्या है तो फिर आंखों के डॉक्टर को जरूर दिखा लें।

आंखों के लिए डाइट (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंखों के लिए डाइट (Aankhon Ke Liye Diet)

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बेहतर डाइट का होना भी बेहद जरूरी है। आपको ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में विटामिन ए की पूर्ति हो सके। इसके साथ ही विटामिन ई, कॉपर और जिंक वाले आहार भी आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

क्या खाएं- बादाम, सौंफ, आंवला, गाजर, पालक, टमाटर, तरबूज, एप्रीकोट, शकरकंद, अंगूर, अंडे, कद्दू, पत्ते वाली सब्जियां और मछली को डाइट में जरूर शामिल करें।

नोट- ये खबर सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार की गई है, ऐसे में इन उपायों पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story