×

Aankho Ki Roshni: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपचार, इन तरीकों से रखें आंखों का ख्याल

Aankho Ki Roshni: अगर समय रहते ही कुछ लक्षणों पर ध्यान दिया जाए और अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी सुधार कर लिया जाए तो फिर आंखों की समस्या से आपको निजात मिल सकता है।

Shreya
Written By ShreyaNewstrack Network
Published on: 16 Oct 2021 9:05 AM GMT
Aankho Ki Roshni: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपचार, इन तरीकों से रखें आंखों का ख्याल
X

आंखों की रोशनी (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Aankho Ki Roshni: आजकल लोग कम उम्र में ही आंखों की कम रोशनी (Aankho Ki Kam Roshni) जैसी समस्याओं का शिकार हो जा रहे हैं। ऐसा कई सारी वजहों से हो सकता है, जैसे कि ज्यादा समय तक कम्प्यूटर या मोबाइल पर समय बिताना, आनुवांशिक और किसी बीमारी से जुड़ा लक्षण। इसके अलावा बढ़ती उम्र के साथ भी आंखों की रोशनी कम होने (Aankho Ki Roshni Kam Hona) लगती है।

लेकिन अगर समय रहते ही कुछ लक्षणों पर ध्यान दिया जाए और अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी सुधार कर लिया जाए तो फिर इस समस्या से आपको निजात मिल सकता है। आंखें शरीर का अहम और नाजुक हिस्सा होती हैं, ऐसे में आंखों की देखभाल करना और भी जरूरी हो जाता है। आज हम आपको आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ऐसे घरेलू उपचार (Aankhon Ki Roshni Badhane Ke Liye Gharelu Upay) बताने जा रहे हैं, जिनसे आपको कुछ ही समय में फायदा मिलेगा। साथ ही इन नुस्खों को अपनाने से आप नजरें कमजोर (Kamzor Nazar) होने से भी बच सकते हैं।

रोशनी कम होने की वजह (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंखों की रोशनी कम होने के कारण (Aankhon Ki Roshni Kam Hone Ke Karan)

अगर बात करें आंखों की नजर कमजोर क्यों (Aankhon Ki Nazar Kamjor Kyu Hota Hai) हो जाती है तो इसके कई सारे कारण हो सकते हैं।

- उम्र के साथ नजर कम होना आम होता है।

- शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी आंख कमजोर होती है।

- ज्यादा समय तक कंप्यूटर या फोन पर समय बिताने से भी ऐसा होता है।

- आंखों की रोशनी कम होने के पीछे Genetic वजह भी हो सकती है।

- किसी बीमारी से जुड़ा लक्षण हो सकता है।

- प्रदूषण भी इसका एक कारण माना जाता है।

कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया

आंखों की रोशनी कम होने के लक्षण (Aankhon Ki Roshni Kam Hone Ke Lakshan)

- सबसे आम और अहम लक्षण कम दिखाई देना।

- पढ़ते समय धुंधला दिखना।

- रात के समय में या कम रोशनी में धुंधला दिखना।

- आंखों में दर्द बना रहना।

- सिर दर्द की शिकायत रहना।

- आंखों से पानी निकलना भी एक लक्षण है।

- दूर की चीजों को न देख पाना।

- आंखों में जलन या लालिमा रहना।

आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं (Aankhon Ki Roshni Kaise Badhaye)

- बादाम आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रात में 7 से 8 बादाम भीगोकर रख दें। फिर सुबह इसे खाली पेट खाएं या फिर इसका पेस्ट दूध में भी मिलाकर पी सकते हैं।

- देसी घी वैसे तो कई तरह से शरीर को लाभ पहुंचाता है। लेकिन यह आंखों के लिए भी काफी कारगर होता है। अगर आप देसी घी से आंखों की मालिश करेंगे तो इससे आंखों की रोशनी तेज होगी।

- आंवला का आयुर्वेद में काफी ज्यादा महत्व है। इसके एक नहीं बल्कि अनेक फायदे हैं। ऐसे में अगर आप आंवला का सेवन करेंगे तो आपको फायदा मिलेगा। आप चाहे तो आंखों की रोशनी के लिए आंवले का जूस भी पी सकते हैं।

- खाली पेट भीगे हुए किशमिश और अंजीर का सेवन करने से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसे नियमित रूप से खाएं, फायदा जल्दी देखने को मिलेगा।

- आंखों की रोशनी के लिए बादाम, सौंफ और मिश्री का मिश्रण भी फायदेमंद माना जाता है। इन सभी को एक साथ पीस कर पाउडर बना लें और फिर एक चम्मच पाउडर दूध में मिलाकर पीएं।

- सोने से पहले पैरों के तलवे पर सरसों के तेल की मालिश करने और सुबह नंगे पैर हरी घास पर चलने से भी यह समस्या दूर होती है। आपको कम से कम 10 मिनट तक अपने पैरों की मालिश करनी चाहिए।

- गुलाब जल या आंवले के पानी से आंखों को धोने से भी आंखें स्वस्थ रहती हैं, ऐसे में आप इन उपायों को भी डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

- आंखों की देखभाल करने के लिए जरूरी है कि आप उन्हें रिलेक्स दें और दिन में कम से कम 2-3 बार ठंडे पानी से आंखों को धोएं।

- फिटकरी भी आंखों की सेहत का ख्याल रखने में आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए फिटकरी के छोटे टुकड़े को सेंककर गुलाबजल में डालें और फिर सोते समय नियमित रूप से इसकी 4 से 5 बूंदें आंखों में डालें।

- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज भी आपकी बहुत मदद कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप रोज योगा करें ताकि आंखें स्वस्थ बनी रहें।

(सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इन बातों का रखें ख्याल (Aankho Ke Liye Savdhani)

आंखों की रोशनी जल्दी कम न हो इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का विशेषतौर पर ख्याल रखें। अगर आप कुछ सावधानियां अपने डेली लाइफ में बरतेंगे तो आंखों को समस्या नहीं होगी।

- ज्यादा देर तक फोन न देखें। कम्प्यूटर पर काम करते समय कुछ समय के अंतराल में आंखों को बंद कर लें या फिर पानी से आंखों को धो लें ताकि ज्यादा थकान या जलन ना हो।

- कम रोशनी में न पढ़े लिखें, क्योंकि इससे आंखों पर दबाव पड़ता है।

- प्रदूषण, धूल और तेज धूप से आंखों को बचाएं, इसके लिए सनग्लासेस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- डाइट में पोषक तत्वों से युक्त आहार को शामिल करें, जिनमें आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स हो।

- ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें, जिससे आंखों को नुकसान पहुंचे।

आंखों के लिए जरूरी फूड (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंखों के लिए जरूरी फूड (Aankhon Ke Liye Jaruri Food)

आंखों की रोशनी बढ़ाने में विटामिन-ए, विटामिन सी, विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं। इन विटामिन्स की कमी पूरी करने के लिए आप अपनी डाइट में दूध, अंडे, केला, गाजर, शकरकंद, कद्दू, ब्रोकली, खुबानी, बादाम, संतरे, अंगूर, नींबू , पत्तेादार सब्जियां, पालक, फूलगोभी, कीवी, आंवला, मछली, शकरकंद, मशरूम, एवोकैडो, आम, सोयाबीन तेल, सूरजमुखी तेल, हूं के बीज का तेल, सूरजमुखी के बीज, मूंगफली, पिस्ता, टूना, नट्स, बीज, पौधे के तेल को शामिल कर सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story