×

Cardiac Arrest : ऋतुराज सिंह की कार्डियक अरेस्ट से गई जान, एक्सपर्ट से जानिए क्यों बढ़ रहे इस बीमारी के मामले

Cardiac Arrest : आजकल कार्डियक अरेस्ट के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। अनियमित जीवन शैली और गलत खानपान इसका सबसे मुख्य कारण है।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 22 Feb 2024 5:45 AM GMT (Updated on: 22 Feb 2024 5:45 AM GMT)
Cardiac Arrest
X

Cardiac Arrest (Photos - Social Media)

Cardiac Arrest : बीते दिनों पूरा मनोरंजन जगत उसे समय हैरान हो गया जब यह खबर सामने आई की जाने-माने अभिनेता ऋतुराज सिंह ने 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से दम तोड़ दिया है। एक्टर के निधन की खबर सामने आने के बाद हर कोई हैरान है और उनके निधन पर शोक जताता हुआ दिखाई दे रहा है। यह बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से एक्टर का इलाज चल रहा था लेकिन जिस बीमारी का इलाज चल रहा था उसकी जगह कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हुई है।पिछले कुछ समय में देश भर में कार्डियक अरेस्ट यानी कि दिल का दौरा आने के बाद हुई मौत के मामले लगातार बढ़ गए हैं। न सिर्फ ज्यादा उम्र के लोगों बल्कि कम उम्र के लोगों में भी है मामले देखने को मिल रहे हैं। आज हम आपको एक्सपर्ट्स के मुताबिक कार्डियक अरेस्ट से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातें बताते हैं जिनका ध्यान रखा जाना जरूरी है।

क्यों बढ़ रहे मामले

कार्डियक अरेस्ट के बढ़ते हुए मामले के कई सारे कारण है लेकिन बढ़ती उम्र एक सबसे महत्वपूर्ण कारण है। भारतीय उम्र की वजह से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और हृदय संबंधी जोखिम बढ़ रहे हैं। इस दिल से जुड़ी समस्या होने लगती है। इसके अलावा बिगड़ी हुई जीवन शैली गलत खानपान की आदत की वजह से भी दिल से जुड़ी हुई बीमारियां लोगों को अपना शिकार बना रही है जिसमें से एक कार्डियक अरेस्ट भी है।

Cardiac Arrest


ये है अन्य कारण

इन चीजों के अलावा तंबाकू समेत अन्य नशीले उत्पादन का प्रयोग भी कार्डियक अरेस्ट का कारण बनता है। आजकल लोग तनाव की वजह से अभी काफी ज्यादा बीमार हो जाते हैं। इसके अलावा दिल से जुड़ी समस्याओं की पहचान देर से होना और सही इलाज न मिल पाना भी इसके कारण है। बढ़ता हुआ प्रदूषण और अनुवांशिकता भी इसके मुख्य कारण हो सकते हैं।

कैसे बचें

व्यायाम

अगर आप अपने दिल की सेहत को बनाए रखना चाहते हैं और कार्डियक अरेस्ट का जोखिम कम करना चाहते हैं। तो इसके लिए शारीरिक व्यायाम जैसे साइकलिंग, चलना, तैराकी, जॉगिंग जरूर करना चाहिए।

व्यायाम


नशे से परहेज

शराब और तंबाकू का सेवन दिल का दुश्मन होता है। अगर आप खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो धूम्रपान बिलकुल छोड़ दें और इसके अलावा सेकंड हैंड धूम्रपान से भी खुद को दूर रखने की कोशिश करें। नियमित तौर पर किया गया शराब का सेवन भी दिल के लिए बहुत हानिकारक होता है क्योंकि इससे हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।

नशे से परहेज


स्वास्थ्य समस्या

अगर आपको पहले से किसी तरह की स्वास्थ्य परेशानी है तो आपको दवा लेने के साथ अपने जीवन शैली में बदलाव करना चाहिए और नियमित जांच करवाते रहना चाहिए। डायबीटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल ये ऐसी चीज है जिनकी नियमित जांच होना जरूरी है।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story