×

Probiotic curd Benefits: घर पर बना प्रोबायोटिक दही सेहत के लिए होता है बेहद फायदेमंद

Probiotic curd Benefits: दही खाने के बहुत से फायदे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दही और प्रोबायोटिक दही में क्या अंतर है? दरअसल कुछ लोग प्रोबायोटिक को दही का दूसरा नाम मानते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 16 Sept 2022 9:14 AM IST
Amazing Health Benefits of Probiotic Curd
X

Probiotic Curd Benefits (Image: Social Media)

Probiotic curd Benefits: दही खाने के बहुत से फायदे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दही और प्रोबायोटिक दही में क्या अंतर है? दरअसल कुछ लोग प्रोबायोटिक को दही का दूसरा नाम मानते हैं। फिर, कुछ लोग मानते हैं कि प्रोबायोटिक दही नॉर्मल दही से गाढ़ा होता है, और यही एकमात्र अंतर है। हालांकि ऐसा नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं प्रोबायोटिक दही के बारे में और इसके फायदे:

दरअसल किसी उत्पाद को प्रोबायोटिक तब कहा जाता है जब उसमें जीवित जीवाणुओं का एक विशेष प्रकार होता है। बता दे प्रोबायोटिक दही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसे खाने के साथ या किसी दूसरी तरह से खाया जाता है। दरअसल यह दूध से बनी एक चीज़ है जिससे हमें एनिमल प्रोटीन के साथ -साथ दूसरे पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी-12, मैग्नेशियम, पोटैशियम आदि पाते हैं। बता दे योगर्ट में "लैक्टोबैसिलस" नाम का बैक्टीरिया होता है जो पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा होता है। हालांकि, सेहत को फ़ायदा पहुँचाने के लिए यह दही काफी मददगार साबित होता है। दरअसल प्रोबायोटिक दही रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाता है और कई तरह के संक्रमण और रोगों से बचाव करता है। साथ ही यह कई बीमारियों जैसे कब्ज़, योनि संक्रमण, कैंडिडिआसिस, रूमेटाइड आर्थराइटिस, यूरिनरी इन्फ़ेक्शन के इलाज में भी बहुत फ़ायदेमंद होता है। इसके अलावा यह संक्रमण और एंटीबायोटिक से होने वाले डायरिया के इलाज के लिए काफ़ी लाभदायक है।

बता दे अब मार्केट में प्रोबायोटिक भी काफी बिकने लगना है। जो सेहत के लिए लाभदायक होता है। आपको बता दें कि प्रोबायोटिक योगर्ट लाइव बैक्टीरिया से बनता है। जो बाकी दही से अलग होता है। प्रोबायोटिक दही का सेवन करने से यह हमारे पेट और पचाने तंत्र के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह हमारे आंत को मजबूत रखकर शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। दरअसल जब किसी चीज में लाइव बैक्टीरिया एक सही मात्रा और तरीके से मिलाया जाता है तो वह प्रोबायोटिक योगर्ट, प्रोबायोटिक मिल्क या प्रोबायोटिक ड्रिंक कहलाता है। प्रोबायोटिक दही का सेवन लोग ज्यादा करने लगे हैं।




Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story