×

सेब खाएं दमा भगाएं, शरीर की अन्य जटिल समस्याओं को भी करेगा दूर

प्रतिदिन एक सेब खाने से कैंसर, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। सेब में पेक्टिन फाइबर की प्रचुरता पायी जाती है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है।

Preeti Mishra
Report Preeti MishraPublished By Divyanshu Rao
Published on: 13 March 2022 10:23 AM GMT
Apple
X

सेब खाते हुए महिला की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Health Tips: अक्सर अपने बड़ों को आपने ये कहते सुना ही होगा कि रोज़ एक सेब का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। फलों में सेब एक ऐसा फल है जिसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण को प्रोत्साहित करते हैं। डॉक्टरों की राय में भी रोज़ एक सेब खाने से आपको डॉक्टर की जरुरत कम पड़ेगी।

प्रतिदिन एक सेब खाने से कैंसर, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। सेब में पेक्टिन फाइबर की प्रचुरता पायी जाती है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है।

बता दें कि रोज़ाना खाली पेट सेब खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं एक शोध में सामने आया है कि सेब में मौजूद पोषक तत्व दमा या अस्थमा की समस्या को भी खत्म करने में असरदार है। दमा रोगियों के लिए सेब या सेब के जूस का सेवन बेहद लाभप्रद है। विभिन्न शोधों से साफ हो चुका है कि सेब में मौजूद तत्व दमे के अटैक को रोकने में कारगर है। इसमें फ्लेवोनोइड्स की प्रचुरता पायी जाती है जो फेफड़ों को ताकतवर बनाने में सहायक होता है।

शोध से इस बात की भी पुष्टि हुई हैं कि जो लोग प्रतिदिन सेब का जूस या एक सेब का सेवन करते हैं उनमें फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बहुत कम होता है। सेब के रोज़ाना सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा इसे प्रतिदिन खाने से और भी कई शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलता मिलता है।

सेब खाते हुए महिला की प्रतीकात्मक तस्वीर

बढ़ते मोटापे या मोटापे को कम करने में सेब बेहद प्रभावशाली रूप में काम करता है। बता दें कि मोटापा कई तरह के गंभीर रोगों का जनक होता है जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, बीपी आदि। सेब में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला फाइबर मोटापे को कम करने में मददगार होता है। और जिससे व्यक्ति खतरनाक रोगों की चपेट में आने से प्रभावशाली तरीके से बच जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला पोषक तत्व शरीर की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

दांतों के लिए सेब तो किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर आपके दांतों को स्वस्थ बनाये रखने के लिए बेहद प्रभावशाली होते हैं। सेब खाने से मुंह में थूक की मात्रा बढ़ जाती है , जिससे बैक्टीरिया और वायरस दूर भागते हैं। इतना ही नहीं दांतों को पायरिया रहित बनाये रखने में भी ये सहायक होता है।

कब्ज या गैस की समस्या से पीड़ित व्यक्ति के लिए इसका सेवन किसी चमत्कार से कम नहीं है। सेब में मौजूद फाइबर पेट की कब्ज को धीरे-धीरे कम करता है। शरीर में कब्ज कई रोग को बढ़ावा देता है। कब्ज रोगियों के लिए सेब का मुरब्बा लाभकारी है। इतना ही नहीं कैल्शिम की प्रचुरता के कारण प्रतिदिन सेब या इसके जूस का सेवन हड्डियों को भी मज़बूती प्रदान करता है। जिससे व्यक्ति को जल्दी थकान महसूस नहीं होती है।

इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल जैसी गंभीर समस्या को भी इसका रोज़ाना सेवन बढ़ने से रोकता है। जानकार कोलेस्ट्रॉल के मरीज़ों को उबला हुआ सेब खाने की सलाह देते हैं, जो उनके लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं गुर्दे में होने वाली पथरी से बचाव के लिए सेब का सेवन फायदेमंद रहता है। इसका रोज़ाना सेवन पथरी के दर्द में भी आराम देता है।

डायबिटीज के मरीज़ों को तो डॉक्टर रोज़ एक सेब खाने की सलाह देते हैं। ताकि इसमें मौजूद तत्व शरीर में ग्लूकोज की कमी को पूरा कर सके। जिससे व्यक्ति को इन्सुलिन लेने की जरूरत नहीं पड़ती। इतना ही नहीं सेब के पोषक तत्व मस्तिष्क के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। प्रतिदिन इसके इस्तेमाल से अल्जाइमर जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

गुणों की खान सेब के सन्दर्भ में यह कहावत बिल्कुल सटीक है कि 'An Apple A Day Keeps Doctor Away'

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story