×

Anemia Case In India: भारत में 5 में से 3 महिलाओं को एनीमिया का खतरा, ये 5 सुपरफूड कम करते हैं जोखिम

Anemia Case In India: भारत में एनीमिया एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। देश में पांच में से तीन महिलाओं को एनीमिया का खतरा है। आप कुछ सुपरफूड्स के जरिए हीमोग्लोबिन और आयरन को बढ़ा सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 31 March 2025 7:00 AM IST (Updated on: 31 March 2025 7:01 AM IST)
Anemia In India: भारत में 5 में से 3 महिलाओं को एनीमिया का खतरा, ये 5 सुपरफूड कम करते हैं जोखिम
X

Anemia In India (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Anemia Case In India: एनीमिया, महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एनीमिया (Anemia In Women) से पीड़ित होने की संभावना तीन गुना अधिक है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने एनीमिया को एक गंभीर वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बताया है, जिससे छोटे बच्चे, मासिक धर्म वाली किशोरियां और महिलाएं, और गर्भवती व प्रसवोत्तर महिलाएं प्रभावित होती हैं।

भारत में भी एनीमिया (Anemia) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। medindia.net की रिपोर्ट के मुताबिक, डायग्नोस्टिक कंपनी रेडक्लिफ लैब्स द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चलता है कि भारत में महिलाओं में जीवनशैली संबंधी विकार बढ़ रहे हैं। देश में पांच में से तीन महिलाओं को एनीमिया (Anemia) का खतरा है, जो उन्हें पुरुषों की तुलना में तीन गुना अधिक संवेदनशील बनाता है।

एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें रेड ब्लड सेल्स की संख्या या उनमें हीमोग्लोबिन (Haemoglobin) की मात्रा सामान्य से कम होती है। WHO बताता है कि एनीमिया कई वजहों से हो सकता है, जिनमें अपर्याप्त आहार, पोषक तत्वों की कमी, इंफेक्शन, इंफ्लेमेशन, क्रॉनिक डिजीज, स्त्री रोग और प्रसूति संबंधी स्थितियाँ, और वंशानुगत लाल रक्त कोशिका विकार शामिल हैं। हालांकि कुछ सुपरफूड्स के जरिए आप एनीमिया से उभर सकते हैं या इसके खतरे को कम कर सकते हैं।

एनीमिया के लिए सुपरफूड्स (Superfoods For Anemia)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- पत्तेदार सब्जियां (Leafy Vegetables)

एनीमिया होने की मुख्य वजहों में आयरन की कमी शामिल है, ऐसे में आप आयरन की पूर्ति के लिए पालक, केल, कोलार्ड साग, जैसी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। ये नॉनहेम आयरन के सबसे अच्छे स्रोत में शामिल हैं। साथ ही इनमें मौजूद अन्य पोषक तत्व शरीर को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

2- अनार (Pomegranate)

हीमोग्लोबिन (Haemoglobin) बढ़ाने के लिए अनार को एक सुपरफूड माना जाता है। दरअसल, अनार, आयरन और फोलेट का एक बढ़िया सोर्स है और इनकी कमी एनीमिया होने की मुख्य वजहों में से है। ऐसे में अनार हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद कर सकता है। आप अनार का होल फ्रूट या फिर जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

3- चुकंदर (Beetroot)

Ncbi की रिपोर्ट में बताया गया है कि आयरन, नाइट्रेट, सोडियम, पोटैशियम और बीटालाइन से भरपूर चुकंदर हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा सकता है। इसके जूस के फायदों में एरिथ्रोसाइट्स की ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता में सुधार करके एनीमिया का इलाज करना, रक्त वाहिकाओं को फैलाकर और चिकनी मांसपेशियों को आराम देकर रक्तचाप को कम करना, फोलेट के स्तर को बढ़ाकर जन्म दोषों को रोकना आदि शामिल हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- काली किशमिश (Black Raisins)

डायग्नोस्टिक कंपनी रेडक्लिफ लैब्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि काली किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में होता है और यह आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया को रोकने में मदद कर सकता है। इसमें कॉपर भी होता है, जो रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और ब्लड हेल्थ और एनर्जी लेवल में सुधार करता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

5- गुड़ (Jaggery)

गुड़ में विटामिन, कैल्शियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य का ख्याल रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा होती है। गुड़ की एक खुराक आपके दैनिक आयरन की आवश्यकता का 10 फीसदी तक प्रदान कर सकती है। जिस वजह से यह हीमोग्लोबिन को बढ़ाने और एनीमिया से निजात दिलाने में मदद करता है

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। इन उपायों व सुझावों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Admin 2

Admin 2

Next Story