×

Anemia ke Upay: अगर आपको है एनीमिया की शिकायत, तो इन चीजों को करें अपने डाइट में शामिल

Anemia ke Upay in Hindi: भारत में हर उम्र की महिलाओं में एनीमिया की शिकायत पाई जाती है। महिलाओं में अगर 12 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन हो तो उनको एनीमिया की शिकायत होती है।

Rakshita Srivastava
Written By Rakshita SrivastavaPublished By Shraddha
Published on: 4 Dec 2021 11:28 AM GMT
एनीमिया की शिकायत होने पर अपनाएं यह उपाय
X

एनीमिया की शिकायत होने पर अपनाएं यह उपाय (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Anemia ke Upay in Hindi: एनीमिया यानि खून की कमी (sharir me khoon ki kami) की बीमारी अक्सर महिलाओं में होती है। शरीर में आयरन की कमी एनीमिया के मुख्य लक्षण (Anemia ke Lakshan) हैं। भारत में हर उम्र की महिलाओं में एनीमिया की शिकायत (mahilao me anemia ki shikayat) पाई जाती है। महिलाओं में अगर 12 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन हो तो उनको एनीमिया की शिकायत होती है।

एनीमिया के लक्षण (Anemia ke Lakshan)

अगर आपको हीमोग्लोबिन को कमी होगी तो आपको कमजोरी, थकावट, चिड़चिड़पन, चक्कर आना, चेहरे का रंग पीला होना जैसे लक्षण दिखाई देंगे। अगर आपका हीमोग्लोबिन काफी ज्यादा कम है तो आपको सांस लेने में भी तकलीफ होगी। साथ ही आप थोड़े का ही काम करने में थक जाएंगे।

एनीमिया की शिकायत होने पर क्या खाएं (Anemia ki shikayat hone par kya khaye) -

एनीमिया होने पर पौष्टिक आहार लें (Anemia hone par paushtik aahaar le)

एनीमिया को खत्म करने के लिए पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है(कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

एनीमिया को खत्म करने के लिए आपको पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है। अगर आप पौष्टिक आहार नहीं लेते हैं तो आपको आगे जाकर काफी ज्यादा परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही कोई न कोई बीमारी भी आपको हो सकती है।

एनीमिया में हरी सब्जियों का करें सेवन (Anemia me hari sabjiyo ka kare sevan)

हरी सब्जियों में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाएं जाते हैं(कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

अपने खाने में हरी सब्जियों और फलों को शामिल करें। हरी सब्जियों में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाएं जाते हैं, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

एनीमिया में अनार का करें सेवन (Anemia me anar ka kare sevan)

एनीमिया में अनार का करें सेवन (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

आपको अपने शरीर से खून की कमी को दूर करने के लिए अनार का सेवन करना चाहिए। अगर आप अनार का सेवन ऐसे नहीं कर सकते हैं तो अनार के जूस का सेवन करें।

एनीमिया होने पर आयरन को करें शामिल (Anemia hone par ayran ko kare shamil)

जिनको एनीमिया की शिकायत होती है उनको अपने आहार में आयरन को शामिल करना चाहिए। अनीमिया में आयरन की पर्याप्त मात्रा लेनी चाहिए। आयरन के सही अवशोषण के लिए आयरन युक्त पदार्थ के साथ खट्टे पदार्थ मिलाकल खाएं।

एनीमिया होने पर रोज सुबह खाएं एक गुड़ (Anemia hone par roj subah khaye gud)

एनीमिया होने पर रोज एक गुड़ का सेवन करें (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

खून की कमी को दूर करने के लिए आपको रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए। गुड़ से हमारे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। अहर हम रोजाना सुबह उठकर गुड़ खाएं, तो यह बहुत फायदेमंद साबित होता है।

एनीमिया होने पर एक सेब खाएं (Anemia hone par ek seb khaye)

एनीमिया होने पर रोजाना एक सेब खाएं (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

जिनको एनीमिया की शिकायत हो उनको रोजाना नियमित रूप से एक सेब का सेवन करना चाहिए। रोजाना दोपहर में एक सेब का सेवन करने से खून बढ़ने में काफी मदद मिलता है।

Shraddha

Shraddha

Next Story