×

Anjeer Khane Ke Fayde: सर्दियों में अंजीर खाने के हैं कई फायदे, इन बीमारियों में है लाभदायक

Anjeer Khane Ke Fayde :अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। अंजीर को सुपरफूड भी कहा जाता है।

Rakshita Srivastava
Written By Rakshita SrivastavaPublished By Shraddha
Published on: 6 Dec 2021 11:58 AM GMT
सर्दियों में अंजीर खाने के हैं कई फायदे
X

सर्दियों में अंजीर खाने के हैं कई फायदे (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

Anjeer Khane Ke Fayde : सर्दियों के दिनों (Winter Season) में हमें स्वास्थ्य (Health) का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। सर्दियों के दिनों में बीमार पड़ना आम बात है। लेकिन हमें कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो। जिसको खाने से हम जल्द बीमार न पड़े।

अंजीर में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। अंजीर को सुपरफूड भी कहा जाता है। अंजीर में विटामिन-ए, विटामिन बी, विटामिन सी, के और कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अंजीर खाने से इम्यूनिटी रहती है मजबूत (Anjeer Khane se Immunity rahti hai majboot)

अंजीर खाने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे हम किसी भी बीमारी से आसानी से लड़ सकते हैं। इम्यूनिटी मजबूत (immunity strong) होने से हम वायरल इन्फेक्शन (viral infection) से बच सकते हैं।

अंजीर खाने से इम्यूनिटी रहती है मजबूत (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)


अंजीर दूध के साथ पीने पर कब्ज की समस्या होती है दूर (Anjeer Dudh ke sath pine par kabj ki smasya hoti hai dur)

अंजीर को दूध में मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

अंजीर को दूध में मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही पेट संबंधी सभी बीमारियां दूर होती है।

अंजीर का सेवन करने से एनीमिया की शिकायत होती है दूर (Anjeer ka sevan karne se anemia ki shikayat hoti hai dur)

अंजीर का सेवन करने से खून की कमी भी दूर होती है। इसके साथ ही रक्त संबंधी समस्या दूर होती है। अंजीर में आयरन की मात्रा पाई जाती है, जिससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

अंजीर का सेवन करने से हड्डियां होती है मजबूत (Anjeer ka sevan karne se haddiyan hoti hai majboot)

अंजीर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। अंजीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है। जिससे हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होती है।

अंजीर ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल (Anjeer Blood Pressure ko karta hai control)

जिनको ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है, उनको अंजीर का सेवन करना चाहिए। अंजीर के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

अंजीर का पिएं काढ़ा (Anjeer ka piye kadha)

अंजीर का काढ़ा पीना है फायदेमंद (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

खांसी होने पर अंजीर का सेवन करना चाहिए। लेकिन अंजीर का काढ़ा पीना चाहिए। इससे काफी लाभ मिलता है।

पतले लोगों को करना चाहिए अंजीर का सेवन (Patle logo ko karna chahiye anjeer ka sevan)

अगर आप दुबले पतले हैं तो आपको अंजीर का सेवन करना चाहिए। अंजीर के सेवन से आप का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही आप मोटे भी होते हैं।

अस्थमा में अजीर होता है लाभदायक (Asthama me anjeer hota hai labhdayak)

अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आपको अंजीर का सेवन करना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

Shraddha

Shraddha

Next Story