×

Apple Benefits: लाल, हरा और पीला, जानें कौन सा सेब सेहत को पहुंचाता है सबसे ज्यादा फायदा

Apple Benefits in Hindi: दरअसल सेब से जुड़ी एक कहावत है: An apple a day keeps the doctor away, इस कहावत को ज्यादातर लोग जानते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 11 Oct 2022 10:49 AM GMT
Apple Benefits
X

Apple Benefits (Image: Social Media)

Apple Benefits in Hindi: दरअसल सेब से जुड़ी एक कहावत है: An apple a day keeps the doctor away, इस कहावत को ज्यादातर लोग जानते हैं। सेहत के लिए सेब को बहुत फायदेमंद वाला फल माना जाता है। सेब खाने के फायदे आपने बहुत सुने होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि सेहत के लिए कौन से रंग के सेब सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं। सेब कई तरह के कलर के होते हैं।

दरअसल सेब में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। सेब में पेक्टिन नामक फाइबर पाया जाता है और साथ ही सेब में एंटी ऑक्सीडेंट भी होता है, ऐसे में रोजाना सेब के सेवन से हाइपरटेंशन, कैंसर, डायबिटीज और दिल से जुड़ी समस्या का खतरा कम हो या टल जाता है। इसलिए सभी को दिन में एक सेब जरूर खाना चाहिए। अब आइए जानते हैं कौन से रंग के सेब ज्यादा फायदेमंद होते हैं। हालांकि आपको बता दे कि ज्यादातर लोग सिर्फ लाल रंग का सेब खाना ही पसंद करते हैं लेकिन पीला और हरे रंग का सेब भी सेहत के लिहाज से बहुत गुणकारी होता है। आइए जानते हैं कैसे:

लाल रंग का सेब (Red Apple)

दरअसल लाल रंग के सेब में ऐंटिऑक्सिडेंट्स सबसे अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि जितने भी प्रकार का सेब आता है, उनमें सबसे अधिक ऐंटिऑक्सिडेंट्स लाल रंग के सेब में पाए जाते हैं और यही कारण है कि इस सेब को जवां बने रहने का भोजन या ऐंटिएजिंग फ्रूट माना जाता है। ज्यादातर लोग लाल रंग के सेब खाते हैं।

पीले रंग का सेब (Yellow Apple)

दरअसल पीले रंग के सेब यानी पीले छिलके के सेब केरोटिनॉइड्स, पोटैशियम, आयरन और जिंक से भरपूर होते हैं। बता दे इन्हें गोल्डन एपल भी कहा जाता है। पीले रंग के सेब के सेवन से आपकी स्किन, बाल और नाखूनों की शाइन बढ़ती है। अगर आप इन्हें अपनी डेली डायट में शामिल करें तो ये आपके लिए ब्यूटी टॉनिक का काम करेंगे। अगर आप अपनी ब्यूटी को लेकर ज्यादा अलर्ट रहती हैं तो आपको पीले रंग के सेब का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इससे आपको ज्यादा फायदा होगा।

हरे रंग का सेब (Green Apple)

दरअसल हरे रंग के सेब में क्यूरसेटिन नामक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि इस कारण यह सेब मेंटल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। हालांकि बता दे मेंटल हेल्थ के लिए पीला सेब भी बहुत अधिक फायदेमंद होता है लेकिन जिन लोगों को अल्जाइमर का खतरा हो या जिन्हें अल्जाइमर हो गया हो उन्हें हरे सेब का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए

जानें कब और कैसे खाना चाहिए सेब

दरअसल सेब को कभी भी अपने पहले भोजन के रूप में नहीं खाना चाहिए यानी आप जब भी अपने दिन की शुरुआत करें तो आपका पहला फूड कभी भी सेब नहीं होना चाहिए ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर खाली पेट सेब खाने से पेट में जलन, एसिडिटी और बेचैनी की समस्या हो सकती है। तो ऐसा करने से बचें। इसके अलावा अगर सेब को काला नमक लगाकर खाया जाए तो इसका स्वाद और गुण दोनों में बढ़ोतरी हो जाती है। ध्यान रखें सेब के बीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ये उल्टी, पेटदर्द जैसी समस्या का कारण बन सकते हैं। साथ ही अधिक मात्रा में सेब का सेवन स्थिति को गंभीर बना सकता है। इसके अलावा सेहत को फायदे पहुंचाने के लिए हमेशा सेब का सेवन अकेले ही करना चाहिए। रायता, आइसक्रीम, स्नैक्स या फ्रूट चाट में मिलाकर खाने की जगह सेब को अकेले खाना ज्यादा अच्छा होता है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि आप जितनी तरह की चीजों को एक साथ मिलाकर खाएंगे, उन्हें पचाने के लिए लिवर को उतने अधिक तरह के एंजाइम्स प्रड्यूस करने पड़ेंगे। इसलिए इससे लिवर पर दबाव पड़ता है और खाई गई सभी चीजों को पूरा फायदा भी मिल नहीं पाता है।

सेब खाने के हैं कई फायदे

दरअसल हर दिन एक या दो सेब खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही शरीर पर उम्र का असर हावी नहीं हो पाता है और आप जवां दिखते हैं। इसके अलावा सेब खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और अस्थमा जैसी समस्या से बचाव होता है। इसके अलावा अल्जाइमर, एंग्जाइटी जैसे मानसिक रोगों से बचाव होता है। साथ ही रोज सेब खाने से याददाश्त अच्छी होती है। बता दे रोज सेब खाने से यह लिवर को हेल्दी बनाता है और डायबिटीज की समस्या कंट्रोल होती है। इसके अलावा इससे वजन कंट्रोल भी किया जा सकता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story