×

Health Tips: भूलकर भी ना करें खाना खाने के बाद ये तीन काम, अंजाम हो सकता है बुरा

Health Tips: भोजन करने से पहले या फिर बाद में क्या नहीं करना चाहिए, आइए हम आपको आज हेल्थ से जुड़ी कुछ खास जानकारी देते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 5 April 2024 5:03 AM GMT
Health Tips: भूलकर भी ना करें खाना खाने के बाद ये तीन काम, अंजाम हो सकता है बुरा
X

Health Care Tips: आज के दौर में स्वस्थ रहना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि जिस हिसाब से जिंदगी रफ्तार पकड़ी हुई है, उसी रफ्तार में चलने के लिए फिट और तंदुरुस्त रहना बहुत जरूरी है, तभी तो आप जिंदगी की इस रेस में उसके साथ चल पाएंगे। शरीर स्वस्थ रहे, इसके लिए हमें छोटी से छोटी चीज़ों पर ध्यान देने की बहुत जरूरत है, क्योंकि कई बार जाने अंजाने में हम कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे शरीर पर उसका बुरा असर पड़ता है। इस वजह से सभी को अपने हेल्थ से जुड़ी हर चीज के बारे में चौकन्ना रहने की बहुत जरूरी है, जैसे कि कितना और किस समय भोजन करना चाहिए, भोजन करने से पहले या फिर बाद में क्या नहीं करना चाहिए, आइए हम आपको आज हेल्थ से जुड़ी कुछ खास जानकारी देते हैं।

खाना खाने के बाद अवॉइड करें ये काम (Avoid These things After Food)

अक्सर लोग खाना खाने के बाद, कुछ ऐसी लापरवाही कर जाते हैं, जिससे उनकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। खाना खाने के बाद कुछ चीजों को एकदम से अवॉइड कर देना चाहिए, आज हम यहां पर उन्हीं चीजों का जिक्र करने जा रहें हैं, जिसे खाना खाने के बाद नहीं करना चाहिए, वरना इसका अंजाम बुरा हो सकता है।


एक्सरसाइज को करें अवॉइड (Avoid Excercise)

खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज या फिर किसी भी तरह की हैवी फिजिकल एक्टिविटी कभी भी नहीं करना चाहिए, आप चाहें तो खाना खाने के एक घंटे पहले एक्सरसाइज कर सकते हैं, लेकिन खाने के तुरंत बाद फिजिकल एक्सरसाइज या एक्टिविटी करना आपको भारी पड़ सकता है। हालांकि आप वॉक कर सकते हैं, लेकिन दौड़ना नहीं है, क्योंकि इससे आपकी पाचन क्रिया पर असर पड़ता है।

खाने के तुरंत बाद नहीं सोएं (Avoid Sleeping)

खाने के तुरंत बाद नींद लेना शरीर के लिए घातक बन सकता है। जी हां! अक्सर ही रात के खाने के बाद तुरंत ही लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं, यदि आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही अपनी इस गलती को सुधार लें। यदि आप खाने के बाद थोड़ा आराम करना चाहते थे तो आप लेफ्ट साइड करवट लेकर थोड़ी देर लेट सकते हैं, लेकिन सोना पूरी तरह से अवॉइड करें। बता दें कि खाना खाने के तीन घंटे बाद ही सोना चाहिए, इस वजह से आपको रात का खाना 7 से 8 के बीच कर लेना चाहिए, जिससे यदि आप 10 बजे भी सोते हैं तो शरीर को तीन घंटे का समय मिल जाए।

खाने के बाद मीठे को करे अवॉइड (Avoid Sweets)

हमारे घरों में अक्सर ही ऐसा होता है कि खाने के बाद कुछ मीठा जरूर खाया जाता है, लगभग सभी घरों में ये होता ही है। लंच हो या डिनर खाने के बाद कुछ मीठा जरूर चाहिए होता है, लेकिन सच तो यह है कि खाने के बाद मीठा कभी भी नहीं खाना चाहिए, आप चाहें तो खाने से पहले मीठा खा सकते हैं, लेकिन बाद में खाना शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। साथ ही खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी को भी अवॉइड करना चाहिए।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story