×

खड़े होकर खाते हैं खाना, तो तुरंत बदल लें यह आदत, सेहत को होता है नुकसान

Bad Eating Habits: अगर आप खड़े होकर खाना खाते हैं तो इससे आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

Anshul Thakur
Written By Anshul ThakurPublished By Shreya
Published on: 27 July 2021 12:18 PM GMT
खड़े होकर खाते हैं खाना, तो तुरंत बदल लें यह आदत, सेहत को होता है नुकसान
X

(कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Bad Eating Habits: आजकल हर व्यक्ति एक भागदौड़ भरी जिंदगी जी रहा है। वक्त की कमी के चलते लोग कई बार खाना तक खड़े होकर, या चलते-चलते खा लेते हैं। लोगों को इसके नुकसान का कोई अंदाजा भी नहीं होता। अगर आप भी जल्दी- बाजी में या जाने-अनजाने खड़े होकर खाना खाते हैं। तो इस आदत को आपको जल्द ही बदल लेना चाहिए। यह आदत आपकी सेहत के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि खड़े होकर खाना खाने से क्या होता है (Khade Hokar Khana Khane Se Kya Hota Hai)।

न्यूट्रीशनिस्ट और वैलनेस एक्सपोर्ट्स के अनुसार, अगर आप खड़े होकर भोजन का सेवन करते हैं, तो यह आदत आपकी सेहत के लिए अच्छी नहीं है। ऐसा करने से आप बहुत जल्दी-जल्दी और अधिक मात्रा में खाना खा लेते हैं। जिसकी वजह से अधिक कैलोरी खाने से लोगों में मोटापा बढ़ जाता है।

पेट में दर्द (सांकेतिक फोटो साभार- सोशल मीडिया)

खड़े होकर खाना खाने के नुकसान (Khade Kokar Khana Khane Ke Nuksan)

खड़े होकर भोजन का सेवन करने से आप सही मात्रा में अपनी भूख का अंदाजा नहीं लगा पाते और व्यक्ति अधिक मात्रा में भोजन कर लेता है। जिसके कारण खाना पचने में काफी समस्या होती है। साथ ही यह मोटापे का कारण भी बन सकता है।

जब भी कोई व्यक्ति खड़ा होकर खाना खाता है, तो उसकी आंतें सिकुड़ जाती हैं। जिसके चलते भोजन ठीक से पच नहीं पाता। इससे व्यक्ति को अपच, कब्ज एसिडिटी जैसी समस्याएं होती हैं। कई बार व्यक्ति को खाना खाने के बाद बेचैनी भी महसूस होती है।

यही नहीं खड़े होकर खाना खाने से आपके पैर और कमर पर भी गलत असर पड़ता है। जिससे पैर और कमर में दर्द होने लगता है।

खाना खाते समय माइंड रिलैक्स ना होने से व्यक्ति में चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है।

खड़े होकर भोजन ग्रहण करने से खाना सीधे आंतों में चला जाता है। जो पेट दर्द और पेट में सूजन का कारण बन जाता है।

इसीलिए व्यक्ति को हमेशा शांति से एक जगह बैठ कर भोजन करना चाहिए।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story