×

Bael Leaves Benefits: बेल के पत्तों का सेवन देता है सेहत को 5 जबरदस्त फायदा

Bael Leaves Benefits: हिंदू धर्म के अनुसार पूजा में बेलपत्र का इस्तेमाल होता है। सावन के समय खासकर भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाया जाता है।

Anupma Raj
Published on: 28 July 2022 6:54 AM GMT
Benefits of Bael Leaves for Health
X

Bael Leaves (Image: Social Media)

Bael Leaves Benefits: हिंदू धर्म के अनुसार पूजा में बेलपत्र का इस्तेमाल होता है। सावन के समय खासकर भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ पूजा पाठ में ही नहीं बल्कि बेल के पत्ते सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। बेल का पेड़़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। बेल के पत्तों में एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं, जो कई रोगों से बचाने में मददगार हैं। आइए जानते हैं बेल के पत्ते का सेवन के 5 फायदे

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए बेल का पत्ता फायदेमंद होगा। बेल की पत्तियों को पीसकर उसके रस का रोजाना 2 बार सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से इस बीमारी में काफी हद तक राहत मिलती है। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। जिससे आपको फायदा पहुंचेगा।

बालों के लिए लाभदायक

अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं तो आपको बेलपत्र का इस्तेमाल करना चाहिए। सिर और बालों से संबंधित समस्या को भी बेलपत्र की सहायता से दूर किया जा सकता है। इसके लिए बेल के पके हुए फल के छिलके लें उन्हें साफ करके उनमें तिल का तेल और कपूर मिलाएं। अब इस तेल को रोजाना सिर में लगाएं, इससे सिर में जूं खत्म होने के अलावा अन्य समस्याओं में भी फायदा होता है।

खून साफ

बेल के पत्ते का सेवन करने से खून साफ होता है। इससे आपकी स्किन और सेहत दोनों ही हेल्दी रहेंगे। इसके लिए बेल के पत्तों का रस निकाल लें और इसमें शहद की कुछ बूंदें डालें। अब इस घोल का नियमित सेवन करने से खून साफ होने में मदद मिलती है।

सफेद दाग

सफेद दाग को समस्या में बेल के पत्ते का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल बेल के गूदे में सोरलिन नामक तत्व पाया जाता है जो त्वचा की धूप सहने की क्षमता बढ़ाता है, साथ ही इसमें कैरोटीन भी पाया जाता है जो सफेद दाग हल्के करने में मदद करता है। हालांकि सफेद दाग को समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

मुंह के छाले ठीक

अगर आपको मुंह के छाले की समस्या रहती है तो आप बेल पत्र का इस्तेमाल करें। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। इसके लिए आप पके हुए बेल के गूदे को पानी में उबाल कर ठंडा कर लें। अब इस पानी से कुल्ला करें। आप इसकी जगह बेल के पत्ते भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story