×

शरीर को चुस्त बनाए रखता है कच्चा केला

seema
Published on: 22 Sep 2018 10:27 AM GMT
शरीर को चुस्त बनाए रखता है कच्चा केला
X
शरीर को चुस्त बनाए रखता है कच्चा केला

नई दिल्ली : आमतौर पर पका केला सबको खाने में अच्छा लगता है और यह काफी फायदेमंद भी होता है मगर यह जानना जरूरी है कि कच्चा केला भी आपके लिए काफी फायदेमंद है। कच्चे केले में पोटैशियम बड़ी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ही शरीर को दिनभर ऊर्जावान भी बनाए रखता है। कच्चे केले में मौजूद विटामिन बी 6 व विटामिन सी कोशिकाओं को पोषण देने का काम करता है।

यह भी पढ़ें : Health Tips : बड़े काम की चीज है अलसी का काढ़ा

कच्चे केले में पोटैशियम के साथ ही एंटी आक्सीडेंट बहुत पाया जाता है। कच्चे केले की सब्जी खाने से शरीर में दिन भर चुस्ती बनी रहती है। कच्चा केला पेट के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसे खाने से कब्ज भी दूर होता है। कच्चा केला आंतों को साफ करता है। इससे जो मल जमा रहता है वह बाहर निकल जाता है। इससे शरीर में खाना लगता है।

कच्चा केला हड्डिïयों के लिए भी फायदेमंद है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जिन्हें ज्यादा भूख लगने की समस्या हो उन्हें कच्चे केले का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे खाने का फायदा यह होता है कि यह पेट को भरा-भरा रखता है और इसे खाने से देर तक भूख नहीं लगती।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story