×

हर रोज इस जूस को पिएंगे सुबह-सुबह, आपकी SEX LIFE होगी LOVABLE

आज के समय में इंसान सबकुछ के लिए वक्त निकाल लेता हैं, लेकिन खुद की सेहत के लिए समय ही नहीं निकलता हैं। इस भागदौड़ से भरी जिन्दगी में व्यक्ति को ना अपने खानपान की फिक्र हैं ना ही शारीरिक श्रम, दोनों ही अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

suman
Published on: 29 Jan 2020 3:59 AM GMT
हर रोज इस जूस को पिएंगे सुबह-सुबह, आपकी SEX LIFE  होगी LOVABLE
X

जयपुर : आज के समय में इंसान सबकुछ के लिए वक्त निकाल लेता हैं, लेकिन खुद की सेहत के लिए समय ही नहीं निकलता हैं। इस भागदौड़ से भरी जिन्दगी में व्यक्ति को ना अपने खानपान की फिक्र हैं ना ही शारीरिक श्रम, दोनों ही अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इन चीजों को नजरअंदाज करने की वजह से शरीर कई बीमारियों का शिकार होता जा रहा हैं। इसमें आपके लिए मददगार साबित हो सकता हैं चुकंदर का जूस जो अपने कुदरती गुणों की वजह से सेहत पर सकारात्मक असर दिखाता हैं। हैं चुकंदर के जूस से होने वाले फायदों के बारे में।

महिलाओं के लिए जरूरी

महिलाओं में एनीमिया की समस्या आम होती है। एनीमिया की वजह से हीमोग्लोबिन कम होता है और ऊर्जा में भी गिरावट आती है। चुकंदर आयरन का एक अच्छा स्रोत है और हीमोग्लोबिन बनाने के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। रोजाना एक ग्लास चुकंदर का जूस पीने से एनिमिया जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

यह पढ़ें....जब देंगे ऐसा उपहार, संबंधों में पड़ेगा दरार, नौकरी में रुकेगा प्रमोशन, जानिए क्यों

सेक्स लाइफ बेहतर

डायबिटीज की बीमारी सेक्स लाइफ को भी बुरी तरह से प्रभावित करती है। इस बीमारी के दौरान परफॉर्मेंस एंक्जायटी और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी परेशानियां काफी स्तर पर देखने को मिलती है। चुकंदर का जूस खून में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने, इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने के साथ-साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकता है। इसके सेवन से सेक्सुअल हेल्थ भी सुधरती है।

पुरुषों की इस समस्या का समाधान

उम्र बढ़ने के साथ ज्यादातर पुरुषों को इरेक्शन से जुड़ी परेशानियां होती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस अंग की रक्त वाहिकाओं के सिकुड़ने के कारण पेनिस को होने वाली खून की सप्लाई में रुकावट आ जाती है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स रक्त वाहिकाओं को फैलाने में सहायता करता है, जिनमें पेनाइल एरिया में रक्त की आपूर्ति में सुधार हो जाता है और बेहतर इरेक्शन में मदद होती है।

यह पढ़ें....घर का ये कमरा होता है ‘अनसेफ’, यहां कभी आ सकता है हार्ट अटैक, जानिए कैसे

ब्लड सर्कुलेशन के लिए

थकान और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से ना होने के कारण आपकी सेक्सुअल लाइफ प्रभावित होती है। लो लिबिडो की समस्या से परेशान लोगों को अपनी डायट में चुकंदर शामिल करना चाहिए। चुकंदर जूस के सेवन से रक्त कोशिकाओं का संकुचन कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। चुकंदर के सेवन से शरीर ऊर्जा मिलती है जिससे लिबिडो भी बढ़ जाता है।

suman

suman

Next Story