×

Beetroot Side effects : जानिए चुकंदर खाने के 4 बड़े नुकसान

Beetroot Side effects :चुकंदर को अक्सर जूस या सलाद के तौर पर खाया जाता है। चुकंदर में प्रोटीन,कैल्शियम,आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

Anupma Raj
Published on: 7 July 2022 11:58 AM GMT
Beetroot Side effects : जानिए चुकंदर खाने के 4 बड़े नुकसान
X

Beetroot (Image: Social Media)

Beetroot Side effects : चुकंदर को अक्सर जूस या सलाद के तौर पर खाया जाता है। चुकंदर में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चुकंदर (Beetroot) खाने से कई बीमारियों में राहत मिलती है। खून की कमी दूर करने से लेकर खूबसूरत स्किन बनाने तक में चुकंदर मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुकंदर खाने से फायदे के साथ-साथ नुकसान भी है। आइए जानते हैं चुकंदर खाने के 4 बड़े नुकसान

लिवर के लिए खतरा

अत्याधिक चुकंदर का सेवन करने से लिवर (Liver) को नुकसान पहुंच सकता है। चुकंदर में आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम पाया जाता है। ज्यादा मात्रा में मिनरल्स होता है जो लिवर में जाकर जमा होने लगता है। अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या है तो चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए। चुकंदर खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम हो जाती है जिसका असर हड्डियों पर पड़ता है।

पेट खराब होने की स्थिति

चुकंदर का सेवन करने से पेट खराब होने की स्थिति हो जाती है। दरअसल चुकंदर में नाइट्रेट पाया जाता है, जो पेट के लिए हानिकारक है। नाइट्रेट की मात्रा ज्यादा होने से पेट में ऐंठन हो सकती है। साथ ही पाचन तंत्र कमजोर होने के कारण चुकंदर के जूस का सेवन भारी पड़ सकता है। चुकंदर का जूस पीने से पेट खराब हो सकता है। इसलिए अगर पाचन तंत्र कमजोर है तो चुकंदर का सेवन न करें।

किडनी स्टोन की समस्या

किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या का एक कारण चुकंदर का सेवन भी हो सकता है क्योंकि चुकंदर में ऑक्सलेट भरपूर मात्रा में होता है। जो किडनी के लिए अच्छा नहीं माना जाता। चुकंदर का सेवन करने से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। किडनी स्टोन की समस्या है तो चुकंदर का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। चुकंदर की जगह आप अपने खाने में दूसरे विकल्प को चुन सकते हैं।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ना

चुकंदर का सेवन डायबिटीज के मरीज को सोच समझकर करना चाहिए। चुकंदर का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) बढ़ जाता है। जिससे शरीर पर खतरनाक असर पड़ता है। इसलिए ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना है तो चुकंदर से दूरी बना लें। चुंकदर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic index) अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसकी वजह से हाई ब्लड शुगर वालों को चुंकदर के सेवन से बचना चाहिए।





Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story