×

Plant Based Meat: शाकाहारी लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है प्लांट बेस्ड मीट, जानें इसके फायदे

Plant Based Meat Benefits: अगर आप शाकाहारी है तो आपके लिए प्लांट बेस्ड मीट फायदेमंद होगा। दरअसल इसे कई तरह की सब्जियों और दालों से तैयार किया जाता है। प्लांट बेस्ड मीट काफी हेल्दी होता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 28 Aug 2022 1:56 AM GMT
Plant Based Meat advantages
X

Plant Based Meat Benefits (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Plant Based Meat Benefits: अगर आप शाकाहारी है तो आपके लिए प्लांट बेस्ड मीट फायदेमंद होगा। दरअसल इसे कई तरह की सब्जियों और दालों से तैयार किया जाता है। बता दे कि प्लांट बेस्ड मीट आपके लिए काफी हेल्दी होता है। इसका टेस्ट खाने में बिल्कुल एनिमल मीट जैसा ही लगता है। अब बड़ी संख्या में नॉन-वेजिटेरियन लोग इस मीट की ओर रुख कर रहे हैं। आप चाहें तो इसे ऑनलाइन या मार्केट से बहुत ही आसानी से खरीद सकते है। आइए जानते हैं क्या है प्लांट बेस्ड मीट और इसके फायदे:

क्या है प्लांट बेस्ड मीट?

शाकाहारी लोगों के लिए प्लांट बेस्ड मीट वेजिटेरियन भी खा सकते हैं, यह काफी फायदेमंद साबित होगा। बता दे कि इस मीट को व्हीट ग्लूटेन, टोफू, सोया, मटर प्रोटीन, नारियल का तेल, आलू का स्टार्च, बीन्स, दाल और बीजों से तैयार किया जाता है। ऐसे में वेजिटेरियन इसे आसानी से खा सकते हैं। हालांकि कुछ प्रोडक्ट्स में अंडों का भी इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप अंडे नहीं खाते हैं तो कोई भी खाद्य पदार्थ लेने से पहले उसकी जांच जरूर करें। हालांकि प्लांट बेस्ड मीट के कम पौष्टिक होने की संभावना बनी रहती है। यह ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन और अन्य तत्व जो पशुओं के मांस में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं, वे प्लांट बेस्ड मीट में मौजूद नहीं हो सकते।

प्लांट बेस्ड मीट के फायदे

प्लांट बेस्ड मीट खाने का कई फायदा है। इसे खाने से सूजन की समस्या नहीं होती है। बता दे कि प्लांट बेस्ड मीट में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्लांट बेस्ड मीट का सेवन करने से डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट डिजीज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप शाकाहारी हैं और हाई प्रोटीन डाइट लेना चाहते हैं, तो आप इसके अलावा, अनाज और दालें, अंडे, सोया और टोफू आदि भी ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इन प्रोडक्ट्स में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। कभी भी प्लांट बेस्ड मीट का सीमित मात्रा में सेवन करना फायदेमंद होगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story