×

Amla Khane Ke Fayde: सद्गुरु से जानिए आंवला खाने के फायदे

Amla Khane Ke Fayde: भारत के आध्यात्मिक और योगाचार्य गुरु जग्गी वासुदेव जो लोगों के बीच सद्गुरु नाम से विख्यात हैं, उन्होंने भी आंवला खाने के कई फायदे बताए हैं। आइए जानें।

Shivani Tiwari
Published on: 10 March 2024 10:44 AM GMT
Amla Khane Ke Fayde: सद्गुरु से जानिए आंवला खाने के फायदे
X

Amla Ke Fayde: प्रकृति द्वारा कई ऐसी चीजें बनाई गईं हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं, उन्हीं में से एक आंवला भी है। यकीनन आंवला के बारे में आप सभी ने सुना होगा, लेकिन क्या आप इसके फायदे के बारे में जानते हैं। जी हां! आंवला प्रकृति द्वारा दिया गया एक ऐसा फल है, जिसका सेवन करने से हमें उसके अनेकों फायदे मिलते हैं। भारत के आध्यात्मिक और योगाचार्य गुरु जग्गी वासुदेव जो लोगों के बीच सद्गुरु नाम से विख्यात हैं, उन्होंने भी आंवला खाने के कई फायदे बताए हैं। आइए जानें।

सद्गुरु ने बताए आंवला के फायदे

आंवला एक ऐसा फल है जिसका सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है, कुछ लोग इसका मुरब्बा बनाकर खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग कच्चा ही खाते हैं। आंवले का अचार, चटनी और जूस भी बनाया जाता है। लेकिन सद्गुरु ने आंवला का सेवन करने का एक अनोखा तरीका बताया है, जिससे आपको बहुत ही लाभ होगा। जी हां!


सद्गुरु के अनुसार पहले आपको कच्चा आंवला ले लेना है, उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लेना है। इसके बाद एक जार में आपको थोड़ी ज्यादा मात्रा में सबसे पहले शहद डालना है, फिर काली मिर्च पाउडर डालना है और अंत में उसमें कटा हुआ आंवला मिला देना है, जार का ढक्कन बंद कर उसे अच्छे से मिक्स कर लेना है। इस तरह सद्गुरु द्वारा बताई गई आंवले की रेसिपी तैयार हो चुकी है।


ऐसे करें इस रेसिपी का इस्तेमाल

सद्गुरु की आंवले की रेसिपी तैयार हो चुकी है। अब यदि आपको इसके सेवन का तरीका बताएं तो इसका सेवन आप एक-एक चम्मच दिन भर में तीन बार कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा।

आंवला खाने के अन्य फायदे

आंवला हमारे लिए कई तरह से लाभकारी होता है। एक तरफ जहां यह हमारे इम्युनिटी को बूस्ट करता है, वहीं आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सर्दी जुकाम जैसी छोटी मोटी बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। आंवला तरह-तरह के बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में भी मददगार होता है, शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है, पाचन क्रिया सही रहती है। यहां तक कि बालों को सुंदर बनाने के लिए भी आंवला का इस्तेमाल किया जाता है। आंवले के सेवन से स्किन भी चमकदार होती है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story