×

Ash Gourd Juice: शरीर के लिए वरदान है सफेद पेठा का जूस, सद्गुरु ने किया रिवील

Benefits Of Ash Gourd Juice: सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने खुद सफेद पेठा (Ash Gourd) के गुणों के बारे में बताया है।

Shivani Tiwari
Published on: 11 April 2024 12:49 PM GMT
Benefits Of Ash Gourd Juice
X

Benefits Of Ash Gourd Juice (Photo- Social Media)

Ash Gourd Juice Benefits: भले ही आज के समय में इंसान हर बीमारी का इलाज दवाई से कर रहा है, लेकिन देखा जाए तो सारी बीमारियों का सॉल्यूशन हमारी प्रकृति में खुद मौजूद है। हमारे नेचर में ऐसी-ऐसी चीजें पाईं जाती हैं, जिसका इस्तेमाल यदि हम डेली लाइफ में करना शुरू कर दें, तो हमें कभी भी किसी तरह की बीमारी का सामना ही ना करना पड़े। आज हम नेचर द्वारा प्रदान की गई एक ऐसी सब्जी के बारे में आपको बताने वाले हैं, जिसमें पाए जाने वाले गुणों के बारे में आप यकीनन नहीं जानते होंगे। जी हां! हम बात कर रहें हैं सफेद पेठा की। सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने खुद सफेद पेठा (Ash Gourd) के गुणों के बारे में बताया है।

सद्गुरु से जानें सफेद पेठा के जूस के फायदे (Benefits Of Ash Gourd Juice)

पोषक तत्वों से भरपूर सफेद पेठा ह्यूमन शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यदि रोजाना आप सफेद पेठा का सेवन करना शुरू कर दें, तो यकीनन आपके शरीर की कई बीमारियां झटपट दूर हों जाएंगी। वैसे एक बात तो है, आज कल के लोग खुद बीमारियों को अपने घरों में दावत दें रहें हैं, वे खाने में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिससे शरीर में तरह-तरह की समस्याएं हों जाती हैं। वहीं यदि आप रोजाना सफेद पेठा का जूस पीना शुरू कर देंगे तो, आपके शरीर की कई समस्याएं जड़ से खत्म हो जाएंगी।


सद्गुरु ने बताया कि यदि आप रोजाना पेठा का जूस पीना शुरू कर देंगे, तो कैंसर सेल आपकी बॉडी से कम होते चले जायेंगे। सिर्फ यही नहीं! यदि आप पेठा जूस लगातार पियेंगे तो इससे डायबिटीज भी कंट्रोल में रहेगी, साथ ही दिमाग के लिए भी यह अच्छा होता है।

खाली पेट पिएं सफेद पेठा का जूस (Ash Gourd Juice Ke Fayde)

पेठा का जूस खाली पेट ही पीना चाहिए, क्योंकि इससे अधिक फायदा होता है। सफेद पेठा का जूस बनाने के लिए सबसे पहले आप सफेद पेठा को छील लें, बीच से कट कर उसका बीज निकाल दें, अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में कट करें, फिर मिक्सर में थोड़ा पानी मिलाकर ग्राइंड कर लें, ग्राइंड करने के बाद, इसे छान लें और फिर ज्यादा देर तक रखें नहीं, बल्कि तुरंत ही पी लें। वहीं यदि आपको सर्दी है, या फिर अस्थमा और साइनस की समस्या है तो जूस में थोड़ा सा ब्लैक पेपर ऐड करें, आराम मिलेगा। आज से ही रोजाना सुबह ब्लैक पेठा का जूस पीना शुरू कर दें, इससे आपको जो लाभ होगा, उसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे, क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद होता है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story