×

Longan fruit Weight Loss: करना चाहते हैं वजन कम तो करें लोंगन फ्रूट का सेवन, जानें इसके जबरदस्त फायदे

Longan Fruit Weight Loss: लीची जैसा दिखने वाला लोंगन फ्रूट सेहत के लिए कई मायने में फायदेमंद हैं। लीची की प्रजाती का लोंगन फ्रूट अपने न्यूट्रिशनल वैल्यू के लिए जाना जाता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 13 Aug 2022 2:23 PM GMT
Benefits of Longan Fruit
X

Longan Fruit (Image: Social Media)

Longan Fruit Weight Loss: लीची जैसा दिखने वाला लोंगन फ्रूट सेहत के लिए कई मायने में फायदेमंद हैं। लीची की प्रजाती का लोंगन फ्रूट अपने न्यूट्रिशनल वैल्यू के लिए जाना जाता है। इस विदेशी फल में कई ऐसे हेल्थ बेनिफिट्स हैं, जो बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

लोंगन फ्रूट का स्वाद लगभग लीची की तरह ही होता है। लीची की ही प्रजाती का ये फल थाईलैंड, वियतनाम जैसे देशों में अधिक पाया जाता है। इसमें एंटी- इंफ्लामेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। बाहर से लोंगन फ्रूट भूरे रंग का होता है, हालांकि अंदर का हिस्सा सफेद और मुलायम होता है। इस फल में मिठास होने के साथ-साथ कड़वा स्वाद भी होता है। साथ ही लोंगन फ्रूट में लीची की तरह ही न्यूट्रिशनल वैल्यू होती हैं। क्योंकि इन दोनों फलों में कैलोरी और कार्ब्स कम होते हैं, जो वजन घटाने में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं लोंगन फ्रूट के जबरदस्त फायदे के बारे में:

वेट लॉस

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो लोंगन फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। लोंगन फ्रूट में कैलोरी और कार्ब्स दोनों ही कम होते हैं, यही वजह है कि यह वजन कम करने के लिए सहायक माना जाता है। यह भूख को कम करने और वजन घटाने में मदद करता है। इस फल में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इस कारण से ही एनीमिया को ठीक करने के लिए लोंगन फ्रूट का इस्तेमाल किया जाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

इम्यूनिटी बूस्ट करने में लोंगन फ्रूट काफी मददगार साबित होता है। दरअसल लोंगन फ्रूट में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है और इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट होता है जो इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करने में मदद करता है। विटामिन सी शरीर को फ्री रेडिकल के हानिकारक प्रभावों से बचाने में मदद करता है। वहीं स्ट्रांग इम्यूनिटी होने से किसी भी बीमारी से निपटा जा सकता है। इसके अलावा कमजोर इम्यूनिटी होने की वजह से सर्दी-जुकाम की समस्या हमेशा बनी रहती है।

अनिद्रा से राहत

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण ज्यादातर लोग अनिद्रा की शिकायत से जूझ रहें हैं। देर से सोने या फिर रातभर नींद नहीं आने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अनिद्रा की शिकायत को दूर करने के लिए लोंगन फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा लोंगन फ्रूट में इस समस्या से लड़ने की क्षमता होती है। लोंगन फ्रूट में नींद की अवधि बढ़ाने की भी क्षमता है। साथ ही यह आपके दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।

पाचन में सुधार

अगर आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो लोंगन फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। दरअसल लोंगन फ्रूट पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करती हैं क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। कब्ज, एसिडिटी और अन्य पेट से जुड़ी समस्याएं अक्सर खराब डाइजेशन की वजह से होती हैं। इसके अलावा यह आंत के बैक्टीरिया को सुधारने में भी मदद करती हैं, जिससे आपका पाचन तंत्र हेल्दी रहता है। वहीं फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से पाचन से जुड़ी बीमारियों के खतरे भी कम होते हैं।

एंग्जाइटी से छुटकारा

एंग्जाइटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप लोंगन फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। बात-बात पर घबराहट और बैचेनी एंग्जाइटी के संकेत हैं। समय पर इसका इलाज न किए जाने से इसका असर मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। एक शोध के मुताबिक लोंगन फ्रूट में एंग्जाइटी की समस्या का इलाज है। कई लोग इसका सेवन चाय के रूप में भी करते हैं, जिससे एंग्जाइटी की समस्या कम होती है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में मदद करता है। इसके सेवन से सेहत को बहुत फायदा पहुंचता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story