×

Ice For Skin: मुंहासे ठीक करने से लेकर ग्लोइंग स्किन के लिए असरदार है बर्फ, ऐसे करें इस्तेमाल

Benefits Of Skin Icing: अगर स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) में आप बर्फ को शामिल करते हैं तो आपको काफी असरदार रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 25 March 2024 2:30 AM GMT (Updated on: 25 March 2024 2:31 AM GMT)
Ice For Skin: मुंहासे ठीक करने से लेकर ग्लोइंग स्किन के लिए असरदार है बर्फ, ऐसे करें इस्तेमाल
X

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Ice For Skin: हर कोई बेदाग, ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन पाना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। साथ ही आज के समय में मार्केट में कई सारे किफायती से लेकर एक्सपेंसिव स्किन प्रोडक्ट्स (Skin Products) भी उपलब्ध हैं। लेकिन घरेलू उपायों से भी चेहरे का खास ख्याल (Home Remedies For Skin) रखा जा सकता है। इनमें से एक उपाय है बर्फ (Ice)। अगर स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine) में आप बर्फ को शामिल करते हैं तो आपको काफी असरदार रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे। बर्फ से चेहरे की मसाज करने पर स्किन खिली-खिली और जवान नजर आने लगती हैं। आइए जानते हैं बर्फ से किस तरह आप ग्लोइंग स्किन (Ice For Glowing Skin) पा सकते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे (Benefits Of Skin Icing)

1- मिलेगी ग्लोइंग स्किन

अगर आपको ग्लोइंग स्किन चाहिए तो रोजाना सुबह उठने के बाद बर्फ से चेहरे की मसाज कर सकते हैं। बस एक आइस क्यूब को सूती कपड़े में लपेट लें। इसके बाद इससे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें।

2- मुंहासों में मिलेगा फायदा

बर्फ से चेहरे की मसाज करने से आपको मुंहासों की समस्या से भी छुटाकारा मिल सकता है। बर्फ से मसाज करने से मुंहासे कम या खत्म भी हो सकते हैं। इसके अलावा फेस की सूजन भी कम होती है।

3- आंखों की सूजन होती है कम

इसके अलावा आइस से चेहरे को मसाज करने से आंखों की थकान और आईज के नीचे होने वाली सूजन भी कम होती है। अगर आपको पफी आइज की समस्या हो गई है तो बर्फ इससे राहत दिला सकता है। बस सुबह फेश वॉश के बाद कपड़े में बर्फ लपेटकर चेहरे की मसाज करें। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी और फ्रेश महसूस होगा।

4- ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा

चेहरे पर बर्फ लगाने से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन भी सही बना रहता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा तो चेहरे पर निखार आएगा और स्किन ग्लोइंग होगी। इसके साथ ही स्किन की अन्य कई दिक्कतें भी कम हो जाएंगी।

5- सनबर्न से मिलेगा छुटकारा

चेहरे पर बर्फ लगाने से आप सनबर्न का भी इलाज कर सकते हैं। बर्फ लगाने से धूप की वजह से स्किन पर होने वाली रेडनेस और सूजन से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही यह रैशेज से आराम दिलाता है।

6- डार्क सर्कल्स होंगे कम

चेहरे पर बर्फ से मसाज करने से डार्क सर्कल की समस्या भी खत्म होती है। आप गुलाब जल में खीरे का रस मिलाकर, उसे फ्रीज में जमने के लिए रख दें और फिर इसी बर्फ के टुकड़े से आपनी आंखों के नीचे मसाज करें। कुछ दिन में आपको फर्क देखने को मिलेगा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बर्फ से चेहरे पर होने वाले नुकसान (Damage Caused By Ice On Face)

1- अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो बर्फ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है।

2- ज्यादा देर तक चेहरे पर बर्फ लगाने से आपको ड्राईनेस की समस्या हो सकती है या चेहरा लाल और उसमें सूजन भी आ सकती है।

3- साइनेस या माइग्रेन की समस्या है तो भूलकर भी चेहरे पर बर्फ न लगाएं।

4- स्किन पर बहुत ज्यादा ठंडी चीज लगाने से फफोले भी पैदा हो सकते हैं।

नोट- ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर कर लें।

Shreya

Shreya

Next Story