×

Juice in Dengue: इन 6 जूस के सेवन से डेंगू में मिलती है बड़ी राहत, बढ़ जाएंगी प्लेटलेट्स

Juice In Dengue: डेंगू होने पर प्लेटलेट्स काफी कम हो जाता है। दरअसल बता दे कि बरसात में मच्छरों से कई तरह की बीमारी फैलती हैं, इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक है डेंगू।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 17 Sep 2022 4:18 AM GMT
Healthy Drinks for increasing Platelets
X

Healthy Drinks in Dengue (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Juice In Dengue: डेंगू होने पर प्लेटलेट्स काफी कम हो जाता है। जिस बढ़ा पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। दरअसल बरसात में मच्छरों से कई तरह की बीमारी फैलती हैं, इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक है डेंगू। डेंगू में मरीजों को अपनी डाइट पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में अगर आप प्लेटलेट्स बढ़ाना चाहते हैं तो ये 6 जूस का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से:

पपीता का जूस

डेंगू में पपीता का सेवन करना फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप रोज पपीता का जूस पीते हैं तो प्लेटलेट्स बढ़ाना आसान हो जाता है। दरअसल इस जूस से प्लेटलेट्स काफी तेजी से बढ़ता है। बता दे पपीता के पत्तों का जूस पीने डेंगू में लाभदायक होता है। ऐसे में डेंगू के मरीज को पपीते के पत्ते का जूस पिलाना चाहिए।

नारियल पानी

नारियल पानी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल शरीर में खून बनने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की जरूरत होती है। बता दे डेंगू होने पर नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। साथ ही इससे प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं। इसलिए रोजाना नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं।

अनार का जूस

दरअसल अनार एक पौष्टिक फल है, जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। खासकर शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी को दूर करता है। बता दे डेंगू में अनार का जूस पीने से हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स की मात्रा बढ़ती है। साथ ही इससे रिकवरी में तेजी होती है।

गिलॉय

कोरोना के बाद से गिलॉय का सेवन बहुत ज्यादा किया जा रहा है। बता दे गिलॉय के पत्तों का जूस पीने से डेंगू में राहत मिलती है। दरस इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और प्लेटलेट्स भी बढ़ते हैं। इसलिए डेंगू की समस्या होने पर गिलॉय का सेवन जरूर करें।

चुकंदर जूस

दरअसल चुकंदर में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। बता दे इसके सेवन से हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स में सुधार आता है। इसके अलावा डेंगू होने पर आप चुकंदर का जूस या सब्जी भी खा सकते हैं।

व्हीट ग्रास

व्हीट ग्रास का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल डेंगू में व्हीट ग्रास जूस पीने से मरीज की हालत में तेजी से सुधार आता है। साथ ही गेहूं की घास से बने इस जूस को पीने से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं। इसलिए व्हीट ग्रास का सेवन डेंगू होने पर जरूर करें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story