×

Right Position to Sleep: इस तरह से सोने की आदत होती है सेहत के लिए फायदेमंद

Right position to sleep: अधिकतर लोगों का सोने की पोजिशन एक जैसी नहीं होती। कुछ लोग सीधा, कुछ लोग पेट के बल तो कुछ लोगों के लिए बाएं या दाएं करवट लेकर सोना आरामदायक होता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 4 Aug 2022 1:42 AM GMT
Best Sleeping Positions for Good Health
X

Sleeping Positions (Image: Social Media)

Right position to sleep: अधिकतर लोगों का सोने की पोजिशन एक जैसी नहीं होती। कुछ लोगों के लिए सीधा, कुछ लोगों के लिए पेट के बल तो कुछ लोगों के लिए बाएं या दाएं करवट लेकर सोना आरामदायक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सोने की पोजिशन भी सेहत पर असर डालता है। आइए जानते हैं किस तरह से सोने की आदत सेहत के लिए फायदेमंद हैं:

पीठ की तरफ से सोना

कुछ लोगों को पीठ की तरफ से सोना ज्यादा आरामदायक लगता है। दरअसल पीठ की तरफ से सोना सबसे आम पोजिशन होता है। नींद की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए इस तरीके से सोना सबसे फायदेमंद हो सकता है। पीठ के बल सोने को सुपाइन स्लीपिंग कहा जाता है, इस पोजीशन में सोने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। पीठ के बल सोने से मांसपेशियों में तनाव कम होता है। इसके अलावा इस पोजीशन में सोने से छाती पर दबाव कम होता है जिससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहती है। पीठ के बल सोने से एसिड रिफ्लक्स को कम किया जा सकता है। भोजन के बेहतर पाचन को बढ़ावा देने के लिए पीठ के बल सोने से लाभ हो सकते हैं। पीठ के बल सोने से चेहरे पर झुर्रियों की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है।

पेट के बल सोना

पेट के बल सोना भी कई लोगों के लिए आरामदायक होता है। पेट के बल सोना भी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। पेट के बल सोने से खर्राटों की समस्या पर काबू पाया जा सकता है। इसके अलावा इस तरह से सोने से स्लीप एपनिया में भी फायदा मिल सकता है। पेट के बल सोने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बेहतर बना रहता है।

बांए करवट लेकर सोना

सोने का सही पोजिशन बाएं ओर मुंह करके सोना है। इसे सोने का बेस्ट तरीका माना जाता है। इससे शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। पेट खराब या पाचन की समस्या में बाएं करवट सोने से बहुत आराम मिलता है। इससे आपकी यह समस्या जल्द ही दूर हो जाती है। हार्ट बर्न, कब्ज और पेट फूलने जैसी परेशानियों से भी आपको छुटकारा मिल जाता है। साथ ही बाएं करवट सोने से गठिया की भी दर्द दूर हो जाती है। इस पोजीशन में सोना बीपी को भी कंट्रोल में रखता है। इस करवट सोने से आपमें डायबिटीज और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का रिस्क भी कम हो जाता है।

दाएं करवट लेकर सोना

दाएं करवट लेकर सोना कुछ लोग इसे आरामदायक मानते हैं। दाई करवट लेकर सोने से हार्ट को आराम मिलता हैं और हार्ट अच्छी तरह से काम करता है। इस वजह से हार्ट हेल्दी रहता है। दाई करवट सोने से आपकी छोटी आंत बड़ी आंत में पहुंच जाती हैं। इस वजह से जब भी आप सुबह उठते हैं तो अपने आप को फ्रेश अनुभव करते हैं। दाई करवट सोने से आपका पाचनतंत्र ठीक से काम करता है और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा भी मिलता है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story