×

आपका ब्लड ग्रुप बताएगा आपका सही डाइट चार्ट, के अनुसार लें रोज आहार

अलग अलग बीमारियों और परेशानियों के लिए अलग तरीके के डाइट चार्ट तो आप सब ने देखे होंगे। कई लोग तो इन्हें फॉलो भी करते होंगे। मगर बहुत कम लोग ये जानते है कि आपके ब्लड ग्रुप और आपके डाइट का बहुत बड़ा कनेक्शन है। इसीलिए ज़रूरी है की आप खाना अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से ही खाये। अब आप सोच रहे होंगे कि

suman
Published on: 26 March 2023 8:55 AM GMT
आपका ब्लड ग्रुप बताएगा आपका सही डाइट चार्ट, के अनुसार लें रोज आहार
X

जयपुर: अलग अलग बीमारियों और परेशानियों के लिए अलग तरीके के डाइट चार्ट तो आप सब ने देखे होंगे। कई लोग तो इन्हें फॉलो भी करते होंगे। मगर बहुत कम लोग ये जानते है कि आपके ब्लड ग्रुप और आपके डाइट का बहुत बड़ा कनेक्शन है। इसीलिए ज़रूरी है की आप खाना अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से ही खाये। अब आप सोच रहे होंगे कि किस ब्लड ग्रुप वालों को क्या खाना चाहिए।आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। हम बताएंगे की आपके ब्लड ग्रुप के हिसाब से आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए। हालांकि इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि हर व्यक्ति को अलग-अलग तरह की समस्याएं होती हैं। लेकिन ब्लड ग्रुप के हिसाब से कौन सी चीज ज्यादा बेहतर है।

– O और O +: -इस ब्लड ग्रुप के लोगों को प्रोटीन जैसे चिकन, फिश, अंडे, बेसन, चना, लोबिया जैसी चीजें फायदा करती हैं। ऐसे लोगों को फीजिकल एक्टिविटी की बहुत जरूरत होती है। बहुत ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स और ग्रेंस ना लें. ऐसा करने से हाइपोथायरोडिज्म की शिकायत हो सकती है। ओ पोजिटिव और ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपनी डायट में ब्राउन राइस, जौ, जई चोकर को भी शामिल करना चाहिए। ऐसे लोगों में स्‍टमक एसिड कंटेट बहुत होता है इसलिए ये नॉनवेज फूड आसानी से पचा लेते हैं। इन्हें मशरूम, स्ट्रोबेरी और खरबूजा नहीं खाना चाहिए।

ट्रैफिक के नये नियमित को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा तथा बीजेपी कार्यालय पर लगाए पोस्टर

– A और + A: इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को वेजिटेरियन फूड अधिक खाना चाहिए। इन्हें खाने में गेहूं और इससे बने प्रोडक्ट खाने चाहिए. दालें, सोया, टोफू जैसी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। -इनमें लो स्टमक एसिड कॉन्टेंट होता है और ये लोग डेयरी प्रोडक्ट ठीक से पचा नहीं पाते। ऐसे लोगों को मूंगफली और तिल का तेल एवॉइड करना चाहिए। ए पॉजिटिव वाले लोगों को मिर्च, मशरूम, खरबूजा, पपीता, केला और बैंगन सूट नहीं करता।

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरे

– B और B +: -इस ब्लड ग्रुप के लोगों को बैलेंस्ड और हेल्दी डायट लेनी चाहिए। इन्हें जौ, ओट्स, ब्राउन राइस, जई सूट करता है। इस ब्लड ग्रुप के लोगों के लिए एनीमल और प्‍लांट दोनों तरह से मिल रहे प्रोटीन का सेवन बेहतर है। इन्हें ऑलिव ऑयल में बना फूड फायदा करता है। सबसे बड़ा फैक्टर ये है कि इन लोगों के वजन बढ़ने का कारण कोर्न, अनाज, दाल, मूंगफली, तिल के बीज, कद्दू, नारियल और अनार है।

suman

suman

Next Story