×

Health : खून की कमी को दूर करने वाले आहार

seema
Published on: 1 Jun 2018 8:43 AM GMT
Health : खून की कमी को दूर करने वाले आहार
X
Health : खून की कमी को दूर करने वाले आहार

नई दिल्ली : व्यस्त जीवन के चलते पुरुषों को इस बात का पता ही नहीं चलता है कि शरीर में खून की कमी हो रही है। लेकिन खून की कमी होते रहने से धीरे धीरे सेहत खराब होती जाती है। इसकी कई वजहें हैं। एक वजह है भाग दौड़ की जिंदगी में शरीर में प्रोटीन की प्रयाप्त मात्रा न मिलना। वैसे, सही जानकारी ही बचाव है। इसलिए खून बढ़ाने वाली चीजों का सेवन अवश्य करना चाहिये। यदि किसी रोग की वजह से खून की कमी हो तो इसका उपचार कराएं। लेकिन ज्यादातर समस्याएं उचित पोषण न मिलने की वजह से होती है। सेहत के प्रति पुरुषों को ध्यान जरूर देना चाहिए क्योंकि आप के कंधों पर सारी जिम्मेदारी टिकी हुई है। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आप अपने भोजन में इन घरेलू चीजों को शामिल करें ताकि आपकी सेहत और सौंदर्य ठीक रहें।

केला : केले से मिलने वाला प्रोटीन, आयरन, और खनिज शरीर में खून को बढ़ाते हैं। इसलिए दूध के साथ हर सुबह केले का सेवन करें। केले के सेवन से आप दूसरे रोगों जैसे अल्सर, गुर्दे की बीमारी, पेचिश, और आंखों की समस्या से भी निजात पा सकते हैं।

पालक: पालक को आयुर्वेद में और आधुनिक चिकित्सा में खून को बढ़ाने वाला आहार कहा गया है। यदि आप कुछ दिनों तक पालक के रस का सेवन करते हैं तो खून की कमी नहीं रहेगी। यह हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है क्योंकि इसमें आयरन काफी मात्रा में होता हैं।

मेथी : खून की कमी को दूर करने के लिए मेथी का नियमित सेवन करें। यह खून को साफ भी करती है साथ ही सेहत के लिए तो बेहद ही फायदेमंद है। आयरन की अधिकता की वजह से यह आपके शरीर में हीमोग्लोबीन को ठीक रखती है। पुरुषों को मेथी का साग खाना चाहिए साथ ही मेथी दाने का प्रयोग भी कर सकते हो।

यह भी पढ़ें : Health : खून की कमी को दूर करने वाले आहार

चुकंदर : चुकंदर के रस को गाजर के रस में मिलाकर पीएं। साथ ही सलाद या सब्जी के रूप मेंचुकंदर का सेवन करें। शरीर में खून को बढ़ाने के साथ चुकंदर पेट की गैस की परेशानी को दूर करता है। इसके अलावा त्वचा को जंवा बनाए रखने में चुकंदर बेहद अहम होता है।

गन्ना : गन्ने का जूस पीने से खून साफ होता है। खून की कमी को दूर करने के लिए गन्ने का ताजा जूस का सेवन करना चाहिए।

बादाम : बादाम में मैजूद विटामिन और आयरन शरीर में कॉपर बनाता है जो खून में मौजूद कणों की कमी को दूर करके उन्हें साफ करता है। इसलिए बादाम का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।

टमाटर: टमाटर बीमारियों से लडऩे में शरीर की प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है। टमाटर सेवन से कभी भी खून की कमी नहीं रहती है। टमाटर का सूप या टमाटर खाने से खून की मात्रा शरीर में बढ़ती है। टमाटर में आयरन की मात्रा अधिक रहती है। इसलिए आप टमाटर का सेवन करना न भूलें। सलाद या फिर खाने में टमाटर को जरूर उपयोग में लाएं।

आंवला : शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में आंवला एक कारगर फल है। विटामिन सी होने की वजह से यह सेहत को कभी खराब नहीं होने देता है। आप कच्चे आंवले का सेवन भी कर सकते हैं, या आंवले का मुरब्बा, आंवले का चूर्ण आदि का प्रयोग कर सकते हैं।

खजूर : खून की कमी को दूर करने में खजूर फायदेमंद होता है। खजूर को दूध में डालकर उसे बारीकी से चबाकर सेवन करना चाहिए इससे आपका शरीर स्वस्थ और निरोग भी रहेगा।

गाजर : गाजर का प्रयोग आप सलाद या गाजर की सब्जी के रूप में कर सकते हैं। गाजर शीघ्र ही शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। आप गाजर का हलवा बनाकर भी सेवन कर सकते हो।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story