×

Blood Pressure Tips: इन 5 तरीकों से करें हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल

High Blood Pressure Tips: हाई ब्लड प्रेशर को बेहद ही गंभीर और खतरनाक बीमारी माना जाता है। खराब लाइफस्टाइल के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है।

Anupma Raj
Published on: 8 July 2022 9:08 AM GMT
Tips to Reduce High Blood Pressure
X

High Blood Pressure (Image: Social Media)

High Blood Pressure Tips: हाई ब्लड प्रेशर को बेहद ही गंभीर और खतरनाक बीमारी माना जाता है। खराब लाइफस्टाइल के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है। इसके अलावा ज्यादा स्ट्रेस लेने पर हाई ब्लड प्रेशर होने का चांस रहता है। इस बीमारी के लक्षण काफी आसान होने के कारण इसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए कौन से तरीके अपनाएं

नमक कम खाएं

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर नमक की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि अधिक मात्रा में नमक का सेवन हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है। भोजन में नमक की मात्रा अधिक नहीं होना चाहिए। नमक का ज्यादा सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या खड़ी हो जाती है। सबसे ज्यादा नमक पैक्ड फूड में पाया जाता है। इसलिए कोशिश करें जंक फूड और पैक्ड फूड से दूरी बना लें। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए।

रोजाना एक्सरसाइज

एक्सरसाइज (Exercise) करने से शरीर फिट और स्वस्थ रहता है। अगर आप वजन कम करना या हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो रोज एक्सरसाइज करें। साथ ही मेडिटेशन (Mediation) भी करें। इससे हाई ब्लड प्रेशर में काफी मदद मिलेगा। रोजाना 30 से 45 मिनट तक एक्सरसाइज करनी चाहिए। साथ ही रोज 40 मिनट टहलें। इससे वेट लॉस (Weight Loss) भी होता है और हाई ब्लड प्रेशर की भी समस्या कम होने लगती है।

सिगरेट को कहें ना

सिगरेट (Cigarette) हाई ब्लड प्रेशर को न्योता देता है। सिगरेट ही नहीं शराब (Liquor) पीने से भी 16% तक हाई ब्लड प्रेशर के बढ़ने का चांस रहता है। ब्लड प्रेशर के कारण ब्लड वैसल्स को नुकसान पहुंचता है। इसलिए अगर आपको सिगरेट और शराब पीने की आदत है तो इन आदतों को छोड़ दें। दोनों ही चीज़े सेहत के लिए खतरनाक है।

पोटेशियम का सेवन जरूरी

पोटेशियम (Potassium) का सेवन हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद जरूरी है। अपने डाइट में पोटेशियम युक्त आहार को शामिल जरूर करें। पोटेशियम का सेवन सोडियम के लेवल को कम करने में मददगार होता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में पोटेशियम का सेवन लाभदायक होता है। पोटेशियम के लिए हरे पत्ते, टमाटर, आलू, शकरकंदी, केला, संतरा, नट्स, दूध, दही, ऐवाकाडो, सैल्मन, टूना,अनार आदि का सेवन कर सकते हैं। ये सारी चीज़े पोटेशियम के अच्छे स्रोत में माने जाते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलता है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story