रोज़ाना खा रहे हैं 'Boiled Egg' या 'Omelette'... सिर्फ ये तरीका बदल लो, मोम की तरह पिघल जाएगी पेट की चर्बी! रिसर्च में खुलासा

Weight Loss: अंडा बनाकर खाने के तरीके का हमारे वजन कम करने पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। वेट लॉस के लिए उबला अंडा या ऑमलेट में से क्या फायदेमंद साबित होता है... आइये जानते हैं एक रिसर्च के अनुसार...

Priya Singh Bisen
Published on: 13 Nov 2025 10:44 AM IST (Updated on: 13 Nov 2025 10:44 AM IST)
Boiled Egg VS Omelette For Weight Loss
X

Boiled Egg VS Omelette For Weight Loss (PHOTO: SOCIAL MEDIA)

Boiled Egg VS Omelette For Weight Loss: अंडा (EGG) वज़न घटाने के लिए एक सस्ता और आसान तरीका माना जाता है। यही वजह है कि अंडे में बहुत सारे विटामिन, मिनरल्स पाए जाते हैं और साथ ही साथ ये प्रोटीन का भी बेहतर सोर्स माना जाता है। लेकिन यह सिर्फ इस बात पर डिपेंड नहीं करता कि आप अंडा खाते हैं या नहीं, बल्कि इस पर भी डिपेंड करता है कि अंडे को किस तरह से पकाकर खाया जाता है। अमेरिकन केमिकल सोसायटी की जर्नल ऑफ एग्रीकल्चरल एंड फूड केमिस्ट्री में ये विस्तृत रूप से बताया गया है कि किस तरह से अंडा खाने से शरीर पर कैसा प्रभाव पड़ता है और वज़न घटाने अंडा कस प्रकार सहायता कर सकता है। तो आइए जानते हैं इस लेख में कि 'बॉयल एग' या 'ऑमलेट' में से कौन सा वज़न कम करने में ज़्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

रिसर्च में उजागर हुआ सही तरीका ?

अमेरिकन केमिकल सोसायटी की जर्नल ऑफ एग्रीकल्चरल एंड फूड केमिस्ट्री में छपी एक रिसर्च के अनुसार, अंडों के पकाने के तरीके ये संकेत देते हैं कि अंडों में पाए जाने वाले प्रोटीन का अवशोषण और डाइजेशन किस तरह से होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब अंडे को उबालकर खाया जाता है तो उसमें तेल का प्रयोग नहीं किया जाता और उसमें एक्स्ट्रा कैलोरीज भी नहीं होतीं। उबला अंडा अपनी प्रोटीन की बनावट स्थिर रहती है जिसका बॉडी आसानी से प्रयोग कर लेती है। वहीं ऑमलेट को बनाने में तेल, घी या मक्खन का प्रयोग किया जाता है जिससे उसमें एक्स्ट्रा कैलोरीज की मात्रा बढ़ जाती हैं। वहीं ऑमलेट में कुछ लोग चीज या प्रोसेस्ड मीट भी ऐड कर देते हैं तो उसमें फैट और सोडियम की मात्रा और ज़्यादा बढ़ जाती है।

दोनों में क्या तरीका है ज़्यादा फायदेमंद?

रिपोर्ट यह दावा करती है कि 'उबला अंडा' वजन कम करने में ज़्यादा मददगार साबित हो सकता है जबकि 'ऑमलेट' शरीर को एक्स्ट्रा कैलोरी प्रदान कर सकता है। उबले अंडे में लो कैलोरी होती है और वो हाई प्रोटीन का सोर्स है। इससे पेट ज़्यादा देर तक भरा रहता है जिससे बार-बार भूख महसूस नहीं होती।उबले अंडे को पकाने में तेल या मक्खन का यूज़ नहीं किया जाता, इससे एक्स्ट्रा कैलोरी शरीर में नहीं जातीं। इससे वर्कआउट के बाद रिकवरी में सहायता मिलती है क्योंकि ये जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है।

वहीं, यदि आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में प्रोटीन इंटेक बढ़ाने के लिए अंडे को डाइट में शामिल कर सकते हैं। आपको कितने अंडे खाने हैं इस बारे में अपने सर्टिफाइड ट्रेनर या फिर न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेकर ही खाएं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story