×

Bok Choy Benefits: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं चाइनीज गोभी का सेवन

Bok Choy Benefits: आपको फूल गोभी या पत्ता गोभी के बारे में जानकारी होगी। साथ ही आप इसका सेवन भी करते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी चाइनीज गोभी के बारे में सुना है?

Anupma Raj
Published on: 27 July 2022 3:53 PM GMT (Updated on: 27 July 2022 4:23 PM GMT)
Benefits of Bok Choy
X

Bok Choy (Image: Social Media)

Bok Choy Benefits: आपको फूल गोभी या पत्ता गोभी के बारे में जानकारी होगी। साथ ही आप इसका सेवन भी करते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी चाइनीज गोभी के बारे में सुना है? चाइनीज गोभी जिसको अंग्रेजी मे बोक चॉय कहते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

दरअसल बोक चॉय दिखने में गोभी जैसी होती है। यह पत्ता गोभी का ही प्रकार है लेकिन उससे बिल्कुल अलग है। इसके अंदर बहुत से ऐसे पोषक तत्व और गुण पाए जाते हैं, जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। इसकी टहनियां सफेद रंग की और पत्ते हरे रंग के होते हैं। जो प्रोटीन और विटामिन से भरपूर और बेहद फायदेमंद भी होते हैं। बोक चॉय में ग्लूकोसिनोलेट्स और सल्फर से भरपूर कंपाउंड शामिल हैं। बोक चॉय का सेवन करने से आंख और हार्ट दोनों ही हेल्दी रहते हैं। तो आइए जानते हैं बोक चॉय के फायदे के बारे में

स्किन बनें हेल्दी

स्किन को हेल्दी बनाने के लिए बोक चॉय का सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर विटामिन सी की मात्रा होती है, जो आपकी स्किन की खोई हुई चमक लौटाने में मददगार है। इसके सेवन से स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलता है। स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए बोक चॉय का सेवन करना फायदेमंद होगा।

जोड़ों के दर्द में राहत

अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो आप बोक चॉय का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी। दरअसल बोक चॉय के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी होता है। जिससे बोक चॉय का सेवन करने वालों की स्मरण शक्ति बेहतर होने लगती है। इसके अलावा यह सूजन, गठिया और जोड़ों के दर्द की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद करती है। इसलिए अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो बोक चॉय का सेवन करें।

​आयरन भरपूर

अगर आपके शरीर में आयरन की कमी रहती है तो आप बोक चॉय का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को भरपूर आयरन मिलता है। आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट प्लान में आयरन की मात्रा को बढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए बोक चॉय एक बेहतर विकल्प है। आयरन की प्रचुर मात्रा के जरिए ही शरीर में ऑक्सीजन का रिसाव भी सही प्रकार से हो पाता है। इसलिए अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो बोक चॉय का सेवन कर सकते हैं।

पाचन तंत्र रहें ठीक

अधिकतर बीमारियों का कारण गलत खानपान और लाइफस्टाइल है। अगर आपका खानपान सही नहीं होगा तो आपको पेट से जुड़ी समस्या होती रहेगी, जिससे कई गंभीर बीमारियां भी शरीर में अपना घर बना लेती हैं। ऐसे में जरूरी है सही खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना। अगर आपको पेट से जुड़ी कोई भी समस्या होती है तो आप बोक चॉय का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहेगा। इसके अलावा आंत का ध्यान रखने में भी बोक चॉय मदद करता है। साथ ही दस्त जैसी समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है। इससे राहत भी मिलता है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story