×

Bok Choy Health Benefits: इस विदेशी सब्जी की भारत में भी बढ़ रही डिमांड, इन बीमारियों में भी फायदेमंद

Bok Choy Health Benefits: सही खानपान और लाइफस्टाइल आपको अच्छी लाइफ दे सकती है। सही डाइट में सभी पोषक तत्वों को शामिल करना बेहद जरूरी है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 1 Dec 2022 12:22 PM GMT
Advantage of bok choy
X

Bok choy (Image: Social Media)

Bok Choy Health Benefits: सही खानपान और लाइफस्टाइल आपको अच्छी लाइफ दे सकती है। सही डाइट में सभी पोषक तत्वों को शामिल करना बेहद जरूरी है। विटामिन, मिनरल्स, कैल्शियम, प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट्स आदि ये सभी चीजें शरीर के लिए जरूरी है। फिर चाहें आप इसके लिए सब्जियों, फलों या अंकुरित अनाजों को अपनी डाइट में जगह दें। वहीं इन दिनों खुद को फिट रखने और कई बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए लोग एक विदेशी सब्जी का सेवन ज्यादा कर रहे हैं, जिसका नाम है Bok Choy, जिसे भारत में चाइनीज गोभी के नाम से जानते हैं।

दरअसल बोक चोय एक तरह की सब्जी है जिसे बहुत से लोग 'चीनी गोभी' के नाम से जानते हैं। बता दें गोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसे अन्य के साथ बोक चॉय भी क्रूसिफ़ियर वनस्पति परिवार का सदस्य है। बोक चोय की पत्तिया लंबी होती है और इसमें अधिक पौष्टिक तत्व होते है। साथ ही इसमें फाइबर, विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सिडेंट के साथ कम मात्रा में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट होता है।

Bok choy

ज्यादातर इस सब्जी का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर सूप, फ्राइज़ और बहुत से एशियाई व्यंजनों के लिए किया जाता हैं। इसके अलावा भोजन को टेस्टी बनाने के लिए भी बोक चोय का इस्तेमाल किया जाता हैं। हालांकि बहुत से लोगो को बोक चोय के फायदे के बारे कम ही पता होगा। तो आइए जानते हैं Bok Choy के फायदे के बारे में विस्तार से:

बोक चोय के फायदे (Health Benefits of Bok Choy)

हड्डियां मजबूत (Strong Bones)

Bok Choy के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है दरअसल कई बार शरीर को भरपूर पोषक तत्व न मिलने की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में गठिया, आस्टियोपोरेस आदि की समस्या होने लगती है। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए बोक चोय का सेवन जरूर करें क्योंकि bok Choy में अच्छी मात्रा में मेग्नीशियम, फास्फोरस मौजूद होता है और साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं। ये हड्डियों को पोषक तत्व प्रदान करते है, जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। ऐसे में जिन लोगो को हड्डियों की कमजोरी होती है, उनको आहार में रोजाना थोड़ा बोय चोय को शामिल करना चाहिए।

हृदय को रखें स्वस्थ (Healthy Heart)

हार्ट हमारे शरीर का मुख्य अंग है और इसे स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्व युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। ऐसे में बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए बोय चोय का सेवन करना बेहद जरूरी है।

पाचन तंत्र रहें मजबूत (Best for Digestive system)

बहुत पुराने और लंबे समय से आंत से जुडी समस्या से छुटकारा पाने के लिए बोक चॉय का इस्तेमाल किया जाता है। यह पाचन संबंधी विकारों के इलाज के लिए भी जाना जाता है। बता दें जिन लोगो को दस्त की समस्या है उनको भोजन के साथ बोय चोय खाने से दस्त ठीक हो जाता है।

इम्युनिटी बूस्ट (Immunity Boost)

बोय चोय में विटामिन सी का अच्छा स्रोत है जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ावा देने में मदद करता है। विटामिन सी केवल व्हाइट ब्लड सेल के उत्पादन को प्रोत्साहित करने में सक्षम नहीं होता है, बल्कि एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में भी काम करता है और ऑक्सीडेटिव तनाव और क्रॉनिक डिसीज को रोकता है। जिन लोगो की इम्युनिटी कमजोर है उनको अपने आहार में बोय चोय को जरूर शामिल करना चाहिए।

थायरॉयड को करे कंट्रोल (Control Thyroid)

बोक चॉय में सेलेनियम होता है जो थायरॉयड की ग्रंथियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिससे थायरॉयड होने का खतरा बेहद कम रहता है।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story